बदलते मौसम में फटने लगे हैं होंठ और एड़ियां? ठंड से पहले ही करना शुरू कर दें ये काम

इन दिनों मौसम में बदलाव शुरू हो गए हैं। इसका असर हमारी स्किन पर भी साफ देखने को मिल रहा है। कुछ महिलाओं की स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई होने लगी हैं, तो वहीं कुछ होंठों और एड़ियों के फटने से परेशान हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि यह दिक्कत सार्दियों की है, इसलिए इसे इग्नोर कर दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
होठों और एड़ियों का फटना कैसे कम कर सकते हैं?
बदलते मौसम में भी ड्राईनेस परेशान कर सकती है। ऐसे में अगर अभी से होंठ और पैरों की थोड़ी देखभाल शुरू कर दी जाए तो ठंड में ज्यादा ड्राईनेस और फटने की परेशानी से बचा जा सकता है। इसके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव ने बताया है कि एड़ियों और होंठों को फटने से बचाने के लिए किन आदतों को अपना सकती हैं?
-1791268650824.webp)
image credit- magnific
1. फटे होंठों के लिए रोज लगाएं लिप बाम
आपको बता दें कि होंठों की स्किन काफी पतली और सॉफ्ट होती है, इसलिए मौसम बदलने पर यहां ड्राईनेस जल्दी दिखाई देती है। इससे बचने के लिए दिन में कई बार होंठों पर अच्छा मॉइश्चराइजिंग लिप बाम लगाएं। बाहर निकलने से पहले और रात को सोने से पहले इसे लगाना खासतौर पर मदद कर सकता है। इसके अलावा होंठ सूखने पर बार-बार चाटे नहीं।
2. होंठों पर बार-बार स्क्रब न करें
कई महिलाएं फटे होंठ देखकर डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब करने लगती हैं, लेकिन अगर होंठ पहले से फटे हुए हैं, तो जोर से रगड़ना आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे समय में स्क्रब करने के बजाय उन्हें मॉइश्चराइज रखना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- फटे होंठों की वजह से खो गई है मुस्कान? इन 10 उपायों से पाएं सॉफ्ट और पिंक लिप्स
3. एड़ियों के लिए रात में लगाएं क्रीम
एड़ियां फटने की समस्या से बचने के लिए रात को सोने से पहले पैरों को साफ कर लें और अच्छी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं। एड़ियों पर जहां आपको ज्यादा ड्राईनेस दिख रही है, वहां क्रीम की थोड़ी मोटी लेयर लगा लें। इसके बाद कॉटन के मोजे पहनकर सो जाएं। इससे क्रीम लंबे समय तक स्किन पर बनी रहती है और अपना असर दिखाती है।
-1791268597714.webp)
image credit- shutterstock
4. बहुत गर्म पानी से पैर न धोएं
ठंड के मौसम में हम सभी गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं, लेकिन बहुत गर्म पानी स्किन को और ड्राई कर देता है। इसलिए नहाने या पैर धोने के लिए बहुत गर्म पानी की जगह हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। नहाने के बाद स्किन को रगड़कर सुखाने के बजाय धीरे से थपथपाकर सुखाएं और तुरंत मॉइश्चराइजर लगा लें।
5. एड़ियों की डेड स्किन को धीरे से साफ करें
अगर एड़ियों पर मोटी और हार्ड डेड स्किन जमा हो गई है, तो उसे नोचने की गलती तो बिल्कुल न करें। इसे आप धीरे से साफ कर सकती हैं, लेकिन बहुत जोर से रगड़ने या ब्लेड से खुद काटने की कोशिश न करें। इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- बदलते मौसम के साथ बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण, ड्राई स्किन से बचने के लिए करें ये 5 काम
मौसम बदलने से पहले ये छोटी आदतें अपनाएं
मौसम बदल रहा है, ऐसे में आप एड़ियों और होंठों को हेल्दी रखने के लिए कुछ आदतों को अपना सकती हैं। जैसे-
- रोज लिप बाम अपने साथ रखें।
- होंठों को बार-बार चाटने से बचें।
- फटे होंठों पर हार्ड स्क्रब न करें।
- रात में एड़ियों पर अच्छी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं।
- नहाने के तुरंत बाद पैरों और शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
- बहुत गर्म पानी से नहाने से बचें।
- एड़ियों में ज्यादा दरारें, खून, ज्यादा दर्द या सूजन हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
- अगर ड्राईनेस लगातार बनी रहती है, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय स्किन एक्सपर्ट से बात करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।