होममेड हेयर क्लींजर का इस्तेमाल करने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

हेयर केयर का सबसे पहला व बेसिक स्टेप होता है क्लीनिंग। जब तक आपके बाल गंदे होंगे, तब तक ऑयलिंग से लेकर हेयर प्रोडक्ट्स या फिर किसी भी घरेलू नुस्खे का असर आपको नजर नहीं आएगा। बालों की क्लीनिंग के लिए यूं तो मार्केट में कई तरह के शैम्पू व हेयर क्लींजर अवेलेबल हैं। लेकिन अधिकतर प्रोडक्ट्स में सल्फेट या फिर किसी केमिकल आदि का इस्तेमाल किया जाता है। ये बालों को बेहतर तरीके से क्लीन करने में तो मदद करते हैं, लेकिन साथ ही साथ बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप घर पर ही हेयर क्लींजर बनाएं और उनका इस्तेमाल करें। अगर आप होममेड क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपको कई बेमिसाल फायदे मिल सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-
पैसों की होती है बचत
मार्केट में मिलने वाले शैम्पू को जब आप खरीदकर लाती हैं तो ये बॉटल्स काफी महंगी होती हैं। कुछ अच्छे ब्रांड्स के लिए आपको अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ जाते हैं। जल्द ही शैम्पू खत्म हो जाता है और आपको फिर से मार्केट जाकर पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन जब आप घर पर शैम्पू बनाते हैं तो यह बेहद ही किफायती होते हैं। मार्केट में 200-250 रूपए की बोतल को आप घर पर ही महज 20-25 रूपए में बना लेती हैं। इस तरह होममेड हेयर क्लींजर आपकी पॉकेट पर भारी नहीं पड़ते हैं।
एक्सपायरी का चक्कर नहीं
इसे भी पढ़ें:हेयर क्लींजर और शैम्पू में क्या होता है अंतर, जानिए
केमिकल्स का हानिकारक प्रभाव नहीं
जब आप मार्केट से शैम्पू खरीदती हैं तो उनमें कई बार केमिकल्स होते हैं और हमें इनका पता ही नहीं चलता। ऐसे में इनके लगातार इस्तेमाल से बालों की हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ता है। लेकिन जब आप घर पर हेयर क्लींजर तैयार करती हैं तो यह पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है। ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के इन्हें आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। (होममेड हेयर क्लींजर)
इतना ही नहीं, केमिकल फ्री होने के कारण इन्हें किसी भी हेयर टाइप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अमूमन सेंसेटिव स्कैल्प की महिलाएं मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर काफी असमंजस में रहती हैं। लेकिन जब आप घर पर हेयर क्लींजर बना रही हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत ही नहीं है।
इसे भी पढ़ें:बालों की क्लीनिंग के लिए घर पर ही बनाएं यह हेयर क्लींजर
हेयर प्रॉब्लम के अनुसार करें कस्टमाइज
वहीं, अगर आप घर पर हेयर क्लींजर बना रही हैं तो उसमें ऐसे इंग्रीडिएंट्स मिला सकती हैं, जो इन दोनों प्रॉब्लम्स को सुलझाएं। इस तरह आपको अपनी सभी हेयर प्रॉब्लम्स से निजात मिलती है।
हेयर हेल्थ को बनाता है बेहतर
तो अब आप भी घर पर ही हेयर क्लींजर बनाएं और इन बेमिसाल फायदों का पूरा लाभ उठाएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।