Rice Water Hair Mask: गर्मी के कारण झड़ रहे हैं बाल? चावल के पानी से ऐसे बनाएं घर पर खास हेयर मास्क

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इस मौसम में अधिकतर महिलाएं झड़ते बालों को कम करने के लिए कई महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं महंगी दवाइयां भी लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आप भी बालों को नेचुरली लंबा और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब फिजूल खर्च करने के बजाय आप घर पर रहकर चावल के पानी का इस्तेमाल कर एक खास होममेड हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- चावल का पानी
- नीम पत्ते का पाउडर
- दही
यह भी पढ़ें- Summer Hair Mask: समर सीजन में स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ से हैं परेशान? आजमा सकती हैं ये एक हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप रात में चावल को पानी में भिगोकर रख दें।
- दूसरे दिन नीम के पत्तों को तेज धूप में सुखाकर इसका पाउडर बना लें।
- अब इस पाउडर में दो बड़े चम्मच दही और चावल का पानी मिक्सकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को तब तक फेंटे, जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।
- जब आपका पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तब आप इसे अपने बालों पर लगा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
इस पेस्ट को आप अपने बालों पर कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकती है। जब भी आप इस पेस्ट को बालों पर लगाएं, तो बीच की जड़ों से पेस्ट लगाते हुए नीचे तक ले जाए। ऐसा करने से बालों पर पेस्ट अच्छी तरह लगेगा। अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच पेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक पहुंचाएगा ये होममेड मेथी दाना हेयर मास्क, बहुत आसान है बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।