Homemade cheek tint: बिना केमिकल के ऐसे बनाएं 'नेचुरल चीक टिंट', एक्सपर्ट से जानें बनाने के आसान स्टेप्स
-1766425167216.webp)
अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं मेकअप करती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं गालों किन खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ब्लश या टिंट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कुछ ब्लश या टिंट में केमिकल मिलाने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए अधिकतर महिलाएं घर पर बने ब्लश का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।
चेहरे के लिए होममेड ब्लश
अगर आप भी अपने चेहरे पर ब्लश या टिंट का इस्तेमाल करती हैं और ऐसे में होममेड ब्लश बनाने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको एक खास तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से होममेड ब्लश तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसे बनाने का खास और आसान तरीका।
घर पर बनाएं खास होममेड ब्लश
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं जिन्हें मेकअप करना बहुत पसंद होता है। वह अपने मेकअप में ब्लश या टिंट जरूर शामिल करती हैं, लेकिन बाजार के महंगे और केमिकल वाले टिंट के बजाय आप घर पर नेचुरल ब्लश तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें- Blush Hacks: एक्सपर्ट से सीखें परफेक्ट ब्लश लगाने का तरीका, नहीं बिगड़ेगा आपका लुक
होममेड ब्लश बनाने के लिए सामग्री
- चुकंदर
- एलोवेरा जेल
- ग्लिसरीन
- रोजमेरी तेल
- विटामिन ई कैप्सूल
होममेड ब्लश बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर को कद्दूकस कर इसका रस निकाल लें।
- अब इस रस को 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब यह आधा हो जाए, तो इसे कटोरी में निकाल लें।
- जब यह ठंडा हो जाएं, तब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
- आप इसमें एक से दो चम्मच ग्लिसरीन और रोज मेरी ऑयल भी ऐड कर सकती हैं।
- लास्ट में इसमें विटामिन ई कैप्सूल शामिल कर इन सभी को मिला लें।
- अब इसे अच्छी तरह फेंट लें, जब यह स्मूथ क्रीम जैसा बन जाए, तब इसे एक डिब्बी में भर दें।
- अब आप इसे उंगली या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से हलके हाथों से गालों पर लगा सकती हैं।
- इसे अच्छी तरह सेट कर लें। आप इस होममेड ब्लश से अपने पूरे मेकअप को कंप्लीट कर सकती हैं।
- इसे स्टोर करने के लिए आप एयर टाइट डीपी में भरकर इसे फ्रीज में रख सकती है।
यह भी पढ़ें- Homemade Blush: 20 रुपये में घर पर तैयार करें देसी ब्लश, गालों पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।