herzindagi
under eye cream for dark eyes

आंखों के नीचे की डार्कनेस को दूर करने के लिए घर पर बनाएं अंडर आई क्रीम, जानें तरीका

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे हमारी खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खे ट्राई करें।
Editorial
Updated:- 2023-12-17, 13:00 IST

बदलते लाइफस्टाइल के कारण हमारे चेहरे पर डलनेस बढ़ती रहती है। इसकी वजह से कई बार ऐसा होता है कि आंखों के नीचे डार्कनेस नजर आने लगती है, जिसका असर हमारी पर्सनेलिटी पर पड़ता है। इसको सही रखने के लिए जरूरी है कि आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट की जगह घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। इससे आपके आंखों के नीचे की डार्कनेस कम हो जाएगी।

इस नुस्खे को हमारे साथ शेयर किया टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने। उन्होंने बताया कि आप कैसे अपनी आंखों के लिए अंडर आई क्रीम तैयार कर सकती हैं और इसके क्या फायदे होते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इनके बताए गए तरीके हर एक स्टेप्स को फॉलो करना है और घर पर इस क्रीन को तैयार करना है। चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें अंडर आई क्रीम।

अंडर आई क्रीम बनाने के लिए सामग्री

Under eye cream

  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • ग्रीन टी- एक पैकेट
  • खीरा- आधा कटा हुआ
  • एसेंशियल ऑयल- 5-6 बूंद

क्रीम बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheeba Akashdeep Sabir (@simplysheeba)

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक मिक्सी का जार लेना है।
  • इस बात का ध्यान रखें की वो अच्छे से साफ हो।
  • अब इसमें खीरे को आधा काटकर इसमें डालना है।
  • इसके बाद इसमें काटकर एलोवेरा डालें।
  • ग्रीन टी जिसे कुछ देर पहले आपने पानी में डीप करके रखी थी। उसके पानी को इसमें मिक्स करना है।
  • अब इन सभी मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड करना है। 
  • इसके बाद इसे आपको एक कटोरी में निकाल लेना है।
  • अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स (निखरी त्वचा के लिए टिप्स) करना है। 
  • फिर इसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसे आंखों पर अप्लाई करना है। इससे डार्कनेस कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दमकती त्वचा पाने के लिए हफ्ते में 2 बार करें ये काम

अंडर आई क्रीम के फायदे

  • इसमें मौजूद एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है इसलिए (स्किन केयर हैक्स) आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
  • ग्रीन टी की मदद से आंखों के नीचे मौजूद सूजन कम होती है साथ ही डार्कनेस भी गायब हो जाती है।
  • खीरे में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे स्किन हाइड्रेट रहती हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल भी आंखों के लिए कर सकती हैं।
  • एक्ट्रेस के बताए गए इन नुस्खों को ट्राई करें। इससे आपकी आंखें सुंदर नजर आएगी। लेकिन इसका असर एकदम होगा। इसका दावा हम नहीं करते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: ओपन पोर्स के लिए क्या करें?

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।