herzindagi
image

इन चीजों का इस्तेमाल कर आप भी घर पर तैयार कर सकती हैं अंडर आई क्रीम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आपके चेहरे पर भी आंखों के नीचे काले घेरे होने लगे हैं और अब आप अब इससे बचने के लिए उपाय खोज रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस होममेड अंडर आई क्रीम को ट्राई कर अपने चेहरे से डार्क सर्कल को कम कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 17:41 IST

चेहरे पर एक फुंसी भी हो जाएं, तो इससे चेहरे की खूबसूरती पर असर पड़ने लगता है और इस वजह से कई लड़कियां परेशान हो जाती हैं। यही नहीं ऐसी कई लड़कियां हैं, जिनकी आंखों के नीचे काले घेरे होने लग जाते हैं। इन काले घेरे की वजह से अधिकतर लड़कियों के चेहरे की खूबसूरती कम होने लगती हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस होममेड अंडर आई क्रीम को ट्राई कर अपने चेहरे से डार्क सर्कल को कम कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

dark circle

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आपके चेहरे पर भी आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं और आप अब इन डार्क सर्कल्स की वजह से परेशान हो रही हैं, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं हैं। आप एक होममेड अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल कर इन डार्क सर्कल्स से राहत पा सकती हैं। इस अंडर आई क्रीम की मदद से आप आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे को कम कर सकती हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इस अंडर आई क्रीम को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। आइए जानते हैं सामग्री के बारे में।

अंडर आई क्रीम बनाने के लिए सामग्री

1. शहद

2. आलू का रस

3. मलाई और गुलाब जल

4. एलोवेरा जेल

5. ओट्स का आटा

यह भी पढ़ें: आंखों के नीचे की डार्कनेस को दूर करने के लिए घर पर बनाएं अंडर आई क्रीम, जानें तरीका 

अंडर आई क्रीम बनाने का तरीका

आप घर पर रह कर इन सामग्री की मदद से अंडर आई क्रीम बना सकती हैं। सबसे पहले आपको एक साफ कटोरे में थोड़ा ओट्स का आटा लेना है। इसे बनाने के लिए आप ओट्स को पीस कर उसका आटा बना सकती हैं। अब इसमें आपको थोड़ा शहद, मलाई, आलू का रस, गुलाब जल और एलोवेरा जेल इन सभी को मिलाकर थोड़ी देर के लिए ढाक कर रख देना है। जब 10 मिनट पुरे हो जाए, तब आप इसे एक साफ डिब्बी में निकालकर पैक कर सकती हैं और इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इन बातों का रखें ध्यान 

skin care (2)

ध्यान रहे आपको इसे आंखों के नीचे लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर सूखने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए। अंडर आई क्रीम को लगाने से पहले आपको अपनी आंखों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा आप रोजाना रात में सोने से पहले ही अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करें। दूसरे दिन आप सुबह जल्दी उठकर अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जानें अंडर आई क्रीम से जुड़ी जरूरी बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।