Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

मानसून के मौसम में फट रहे हैं आपके होंठ तो घर पर बने इन लिप बाम का करें इस्तेमाल

फटे होंठ देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इसके लिए आप नारियल के तेल से बने लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-07-14, 12:06 IST
balm for chapped lips

मानसून का मौसम आ चुका है। ऐसे में त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर इस मौसम में कई लोगों के होंठ भी फटते हैं। इसके लिए महिलाएं लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है, जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके लिप्स को नुकसान न पहुंचे और होंठ हमेशा सॉफ्ट रहे तो आपको घर पर बने लिप बाम का यूज करना चाहिए। आपने नारियल के तेल के फायदे तो जरूर सुने होंगे? आज हम आपको इस तेल की मदद से लिप बाम बनाना सिखाएंगे।

नारियल का तेल ही क्यों?

benefits of using coconut oilइस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि नारियल का तेल बालों से लेकर त्वचा तक के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यही कारण है कि सालों से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए भी नारियल के तेल का ही उपयोग किया जाता है। आपने नारियल के तेल से बने कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में भी सुना होगा? इस तेल में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और त्वचा के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। नारियल का तेल जिस तरह बालों को नरिश करके सॉफ्ट और शाइनी बनाता है, उसी तरह आप इससे बने लिप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। खास बात यह है कि आप इससे बने बाम का यूज लंबे समय तक कर सकती हैं।

तरीका 1-

how to make coconut oil lip balm

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच कोको बटर ( कद्दूकस किया हुआ)

बनाने का तरीका

  • लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले आपको कोको बटर चाहिए होगा। यह आपको किसी भी नॉर्मल स्टोर पर भी मिल जाएगा।
  • अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। अब इसमें कोको बटर डालें और पिघलाएं।
  • जब यह पूरी तरह से पिघल जाए तब इसमें नारियल का तेल डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छे से पिघलाकर मिक्स कर लें।
  • स्पैटुला की मदद से मिलाते रहें, ताकि यह जले नहीं।
  • अब इस मिक्सचर को किसी छोटे कंटेनर में डालकर फ्रिज में कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें।
  • जब यह जम जाए, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • लीजिए तैयार है आपका नारियल के तेल से बना लिप बाम।
  • आपको इसका उपयोग दिन में कम से कम 2 बार करना चाहिए। या फिर आप कभी भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:जान्हवी कपूर की तरह पिंक लिप्स पाने के लिए घर पर बनाएं ये फ्रूट लिप बाम

तरीका 2-

how to make olive oil and coconut oil lip balm

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 चम्मच कारनौबा वैक्स

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले किसी भी बर्तन या पैन को गैस पर रख दें।
  • अब इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच कारनौबा वैक्स डालें।
  • इन सभी चीजों को हल्की आंच पर पिघलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करना न भूलें। (फटे होंठों के लिए उपाय)
  • जब सारी चीजें मिक्स हो जाए तब इसे किसी भी कंटेनर में डाल दें।

इसे भी पढ़ें:मैंने घर पर बनाया चुकंदर का Lip Balm, जानिए क्या ये चर्चित DIY तरीका वाकई करता है काम: Hz Tried & Tested

  • अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
  • लीजिए बन गया आपका होममेड लिप बाम
  • आप इसका इस्तेमाल कभी भी कर सकती हैं।

नोट: किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। या एक बारडर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।