Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से घर पर बनाएं सनस्क्रीन

गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन हमेशा हेल्दी रहती है साथ ही टैनिंग की समस्या भी कम हो जाती है।
Updated:- 2023-06-20, 12:53 IST
Sheeba akash deep sunscreen

गर्मी में स्किन को प्रोटेक्ट रखना हमारे लिए काफी जरूरी हो जाता है। जिसके लिए हम अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जब भी सनस्क्रीन खरीदते हैं उसका एसपीएफ जरूर चेक करते हैं। इसके बिना आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो स्किन डैमेज हो सकती है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर भी सनस्क्रीन बना सकती हैं।

इसमें मौजूद घरेलू इंग्रीडेंट स्किन को प्रोटेक्ट करेंगे साथ ही आपको महंगे प्रोडक्ट लेने से भी बनाएंगे। शीबा आकाशदीप ने इसके नुस्खे अपनी वीडियों में शेयर किए हैं। यहां बताए गए तरीके से आप स्किन का खास ध्यान रख पाएंगी।

सामग्री

Alovera jel sunscreen

  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • तील का तेल- 1 चम्मच
  • जिंक ऑक्साइड- 1/2 चम्मच
  • विटामिन ई- 1

बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheeba Akashdeep Sabir (@simplysheeba)

  • इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल, तील का तेल और जिंक ऑक्साइड डालें।
  • फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल को एड करें।
  • जब ये सारी चीजें इसमें डाल लें तो इसे अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर इस इसे अपने फेस पर अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: इन हैक्स की मदद से अपनी कॉमन ब्यूटी प्रॉब्लम्स को कहें अलविदा

टिप्स: इसे आप 1 हफ्ते के लिए स्टोर  कर सकती हैं।

सनस्क्रीन बनाने के फायदे

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें विटामिन, सी, बी12, ई, फॉलिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। इसका उपयोग स्किन ग्लो (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स) के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। आप इसे सनस्क्रीन, फेसपैक और फेस मास्क में इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो बिना किसी इंग्रिडेंट में मिक्स करके चेहरे पर इसे लगा सकती हैं।

तील का तेल

डैमेज स्किन, पिगमेंटेशन, फाइन लाइंस और रिंकल्स की समस्या के लिए तील का तेल सबसे अच्छा होता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल सनस्क्रीन के लिए कर सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं

विटामिन ई

स्किन के लिए आप कई सारे इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करने की बजाएं अगर विटामिन ई का इस्तेमाल करेंगी तो इससे स्किन एक्सट्रा प्रोटेक्ट रहेगी। इसे हर एक स्किन ट्रीटमेंट (स्किन केयर ट्रीटमेंट) के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

आप भी बताए गए इन तरीकों से अपनी स्किन के लिए सनस्क्रीन बना सकती हैं। यह सनस्क्रीन नेचुरल चीजों से घर पर तैयार की गई है जिसको बनाने का तरीका शीबा आकाशदीप ने बताया है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- simplysheeb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।