Herbal Hair Spray: धूप से बालों को बचाने के लिए इस्तेमाल करें हर्बल हेयर स्प्रे, बालों की चमक और मजबूती रहेगी बरकरार

Herbal Hair Spray: अगर आप भी गर्मियों में अपने बालों को खूबसूरत, लम्बा और घना बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर एक खास हर्बल हेयर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 
Updated:- 2026-04-30, 18:19 IST
image

गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम बात है, लेकिन इस पसीने की वजह से स्कैल्प पर गंदगी और इससे खुजली और बालों का टूटना शुरू हो जाता है। इस परेशानी का अधिकतर महिलाएं सामना करती हैं, लेकिन अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमाकर गर्मी में चिपचिपे बालों को शाइनी और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस पर खास उपाय के बारे में।

घर पर ऐसे बनाएं हर्बल हेयर स्प्रे -

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी में पसीने की वजह से बाल चिपचिपे होना एक आम समस्या है, जिसको लेकर महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं।

अगर आप भी इन चिपचिपे बालों की वजह से शर्मिंदगी महसूस करती है, तो अब परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास और असरदार हर्बल हेयर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इस स्प्रे को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2026-04-30T175741.751

हर्बल हेयर स्प्रे बनाने के लिए सामग्री -

यह भी पढ़ें- शैंपू के बाद होती है स्कैल्प में खुजली? जानिए इसके कारण

हर्बल हेयर स्प्रे बनाने का तरीका -

इस खास हर्बल हेयर स्प्रे को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें।
इसमें 4-6 नीम के पत्ते, तुलसी के पत्ते, लॉन्ग और गुड़हल के पत्ते मिक्सकर दें।
जब यह पानी उबाल के आधा हो जाएं, तब आप इसे ठंडा कर स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।

2 - 2026-04-30T175747.140

अब आप इस खास वाटर को अपने बालों पर स्प्रे कर सकती हैं।
आप रोजाना अपने बालों पर इस हर्बल स्प्रे से छिड़काव कर सकती हैं।
स्प्रे करने के बाद आप नॉर्मल बाल बनाकर आप अपने ऑफिस या कॉलेज जा सकती हैं।
इससे बालों में होने वाले पसीने और खुजली की समस्या कम हो सकती है।
अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  

यह भी पढ़ें- सर्दियों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या होगी कम, अगर एक्सपर्ट द्वारा बताए हुए इन हेयर मास्क को करेंगी ट्राई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।