herzindagi
ways to make beetroot toner

बीटरूट की मदद से बनाएं टोनर, मिलेगी खूबसूरत स्किन

 नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तो बीटरूट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसकी मदद से बेहतरीन स्किन टोनर बना सकती हैं और नियमित रूप से अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-03, 19:30 IST

आज के समय में मार्केट में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं और हम सभी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स ना केवल बहुत अधिक महंगे होते हैं, बल्कि कई बार इनमें केमिकल्स भी होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय माना जाता है कि कुछ नेचुरल चीजों का सहारा लिया जाए। आप कई तरह के फल व सब्जियों को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं।

इन्हीं में से एक है बीटरूट। यह एक सब्जी होती है, जिसमें फोलेट (विटामिन बी9), मैंगनीज, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता है। साथ ही साथ, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जिसे स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसकी मदद से टोनर बनाकर अपनी स्किन का ख्याल रख सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बीटरूट की मदद से स्किन टोन बनाने के आासन तरीके के बारे में बता रहे हैं-

बीटरूट और डिस्टिल्ड वाटर से बनाएं टोनर

how to make skin toner with beetroot ideas

यह एक ऐसा टोनर है, जो ऑयली स्किन पर बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है। साथ ही साथ, आपकी स्किन को क्लीयर व ब्यूटीफुल बनाता है। इसे बनाने के लिए आपको महज दो चीजों की जरूरत होगी।

आवश्यक सामग्री-

  • 7 चम्मच बीटरूट
  • 3 चम्मच डिस्टिल्ड वाटर

टोनर बनाने का तरीका-

  • इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट को धोकर छील लें।
  • अब आप इसे स्लाइस में काट लें।
  • अब आप इसे ब्लेंडर में डालें। साथ ही आवश्यकतानुसार पानी डालें।
  • अब आप इसे ब्लेंड कर लें। इसके बाद आप एक पतले कपड़े की मदद से इसे छान लें।
  • अब आप इस रस को एक कांच की बोतल में डालें।
  • इसके बाद, आप इसमें डिस्टिल्ड वाटर डालें और मिक्स करें।
  • अब आप हर रात अपनी स्किन को क्लीन करने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:आलसी लड़कियों के बेहद काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स

बीटरूट और एलोवेरा जेल से बनाएं टोनर

know how to make skin toner with beetroot

सेंसेटिव या रूखी स्किन के लिए इस टोनर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। बीटरूट के साथ जहां एलोवेरा जेलआपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है। वहीं, आलमंड ऑयल आपकी स्किन को नरिश्ड करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • एक बीटरूट का जूस
  • आधा चम्मच एलोवेरा जेल
  • बादाम तेल की कुछ बूंदे

टोनर बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले बीटरूट को धोकर छील लें और काट लें।
  • अब आप एक ब्लेंडर में थोड़ा पानी और बीटरूट को डालकर ब्लेंड करें।
  • अब आप तैयार रस को छान लें और एक बाउल में डालें।
  • अब आप इसमें एलोवेरा जेल और बादाम तेल की कुछ बूंदे डालें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब आप तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें।
  • आप रात को सोने से पहले इस टोनर को अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
  • आप तैयार टोनर को फ्रिज में रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:मेनोपॉज के बाद त्वचा की झुर्रियों और झाइयां कम करने के टिप्‍स

बीटरूट और रोज वाटर से बनाएं टोनर

how to make skin toner with beetroot tips

यह एक बेहद ही रिफ्रेशिंग स्किन टोनर है, जो आपकी स्किन को टाइटन करने में भी मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 3 टेबलस्पून बीटरूट जूस
  • दो चम्मच रोज वाटर
  • 5-6 बूंदें ग्लिसरीन

टोनर बनाने का तरीका-

  • इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट को पानी के साथ ब्लेंड करके इसका रस निकालें।
  • अब आप इसे एक स्प्रे बोतल में डालें।
  • अब आप इसमें रोज वाटर और ग्लिसरीन डालकर मिक्स करें।
  • आप अपनी स्किन को क्लीन करने के बाद इस टोनर को अप्लाई करें।
  • तो अब आप भी इस तरह से बीटरूट टोनर बनाएं और अपनी स्किन की बेहतर तरीके से केयर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।