Fennel Face Mask: घरेलू चीजों से बढ़ा सकते हैं चेहरे का ग्लो, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सौंफ का इस्तेमाल

चेहरा साफ-सुथरा नजर आए। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। साथ ही, कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसका असर ज्यादा समय के लिए चेहरे को साफ रखें। लेकिन कुछ समय के बाद चेहरा खराब होने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि आप केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जगह पर घरेलू चीजों को अपने चेहरे पर लगाएं। एक ऐसा ही नुस्खा हमारे साथ डॉक्टर स्वाति जो कि डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, उन्होंने शेयर किया। इस बार उन्होंने सौंफ को इस्तेमाल करने का तरीका बताया। चलिए आपको भी बताते हैं इन तरीकों के बारे में।
सौंफ और शहद का फेस मास्क

सौंफ और शहद का इस्तेमाल त्वचा को हाइड्रेट रहता है।, जिससे आपकी त्वचा को नमी मिलती है और वह मुलायम रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जिसे त्वचा साफ नजर आती है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए आपको 1 चम्मच सौंफ लेनी है।
- अब इसे अच्छे से पाउडर बनाना है।
- इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- फिर इसे अपने चेहरे पर लगाना है।
- इसके बाद चेहरे को पानी से साफ करें।
- इससे आपकी त्वचा चमकदार और मुलायम हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी फायदेमंद है आंवला, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका
सौंफ और गुलाब जल का फेस मास्क
-1736255448984.jpg)
सौंफ और गुलाब जल का मिश्रण भी आप त्वचा पर इस्तेमाल कर सकती है। इससे चेहरे पर ठंडक बनी रहेगी। साथ ही, इसे किसी भी स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए 2 चम्मच सौंफ पाउडर को लेना है।
- अब इसमे गुलाब जल को मिक्स करना है।
- इसका एक पेस्ट तैयार करना है।
- फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना है और 15 मिनट बाद चेहरे को साफ करना है।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसे लगाने से आपकी स्किन हेल्दी लगेगी।
सौंफ को चेहरे पर लगाने के फायदे
- त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए आप सौंफ का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
- डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- एक्ने और पिंपल्स की समस्या को कम करने के लिए भी आप चेहरे पर इसे लगा सकती हैं।
- चेहरे की टैनिंग प्रॉब्लम को कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह से आपको सौंफ का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए। इससे आपकी स्किन हेल्दी नजर आएगी। साथ ही, आपको ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन के लिए इन चार तरीकों से फायदेमंद है टोनर, जानें
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।