Summer Hair Mask at Home: गर्मियों में भी बाल बनेंगे सिल्की और खूबसूरत, बस घर पर आजमाएं ये खास 2 सस्ते हेयर मास्क

गर्मी के मौसम में अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए स्किन और बालों के लिए कई तरह के उपाय आजमाती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको बालों को खूबसूरत बनाने के लिए दो ऐसे खास हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिससे आप गर्मी के मौसम में इस्तेमाल कर अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इन दो हेयर मास्क के बारे में।
गर्मी में बालों को खूबसूरत बनाने के उपाय
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है और ना ही बालों को लेकर परेशान होने की जरूरत है, क्योंकि आज हम आपको दो ऐसे स्पेशल हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जो गर्मी के मौसम में भी आपके बालों की खूबसूरती को बरकरार रखेंगे। सबसे पहले आप एलोवेरा से हेयर मास्क बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

एलोवेरा हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा जेल
- नीम का पेस्ट
- लैवेंडर आयल
एलोवेरा से हेयर मास्क बनाने का तरीका
- एलोवेरा से हेयर मास्क बनाने के लिए नीम के कुछ पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।
- दोनों की मिलाने के बाद इसमें थोड़ा लैवेंडर आयल मिक्स कर सभी सामग्री का पेस्ट बना लें।
- अब आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अंडा या दही: सर्दियों में बालों के लिए काैन है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
दही से हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- दही
- अंडा
- आंवला का रस
दही से हेयर मास्क बनाने का तरीका
- दही से हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक कटोरी में दही लें।
- उसमे थोड़ा अंडा फेंटकर मिक्स कर दें।
- दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें आंवले का रस मिक्स कर दें।
- अब आपका दही हेयर मास्क बनकर तैयार है।
- इसे आप बालों पर हफ्ते में 2 बार लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अंडे में मिलाकर लगाएं ये 1 खास चीज, मिलेगा पार्लर जैसा 'हेयर स्पा' घर पर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: FREEPIK
- गर्मी में बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या करें?
- गर्मी में आप अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा और दही हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सबसे बेस्ट हेयर मास्क कौन सा हो सकता है ?
- अंडे और दही का हेयर मास्क बेस्ट हो सकता है।
- लम्बे बालों के लिए सबसे बेस्ट चीज कौन सी है ?
- लम्बे बालों के लिए प्याज का रस बेस्ट हो सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।