रूखी त्वचा पर खुजली और इरिटेशन होने लगती है। सर्दी के मौसम के दौरान यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। ड्राई स्किन को मुलायम बनाने के लिए त्वचा पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए फेस पैक असरदार होते हैं, क्योंकि पैक को कई चीजों की मदद से बनाया जाता है। आप घर पर ही मॉइश्चराइजिंग फेस पैक बना सकती हैं। आज इस आर्टिकल में शहनाज हुसैन आपको ड्राई स्किन के कारण से लेकर ट्रीटमेंट तक के बारे में बताएंगी।
ड्राई स्किन के कारण
- चेहरे को जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए आपको स्किन टाइप के अनुसार त्वचा को स्क्रब करना चाहिए।
- त्वचा को हार्श केमिकल से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से त्वचा रूखी होने लगती है।
- गर्म पानी से नहाने के कारण भी स्किन ड्राई हो सकती है, क्योंकि गर्म पानी स्किन के नेचुरल ऑयल को सोख लेता है। इसलिए गर्म की जगह गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
गाजर से कैसे बनाएं ड्राई स्किन के लिए पैक?
सर्दियों में त्वचा ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन को नरिश करने के लिए चेहरे पर गाजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। गाजर में विटामिन ए पाया जाता है, जो स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है। यहां तक कि आप सेंसिटिव स्किन पर भी गाजर लगा सकती हैं। स्किन को मॉइश्चराइजर करने के लिए आप गाजर से फेस पैक बना सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिए यह तरीका आजमाएं-
- गाजर को पानी में उबाल लें।
- अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- एक बाउल में गाजर को मैश कर लें।
- अब गाजर के पल्प को चेहरे पर पैक की तरह लगाएं।
- करीब आधे घंटे बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
मॉइश्चराइजिंग फेस पैक कैसे बनाएं?
शहद हर स्किन टाइप पर सूट करता है। शहद के उपयोग से त्वचा का रूखापन कम हो जाता है। इसके अलावा, शहद त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। आप शहद की मदद से मॉइश्चराइजिंग फेस पैक बना सकती हैं-
- एक बाउल में 1 चम्मच ऑरेंज जूस डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच शहद डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है नरिश स्किन के लिए फेस पैक।
- इस फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
- करीब आधे घंटे बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
कैसे बनाएं ड्राई स्किन के लिए नरिशिंग फेस पैक?
क्या आपकी स्किन ड्राई है? सर्दी के कारण ड्राईनेस बढ़ गई है? ऐसे में आपको अपने चेहरे को मॉइश्चराइज रखने के लिए फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे के लिए आटे के चोकर फायदेमंद होते है। यह स्किन को स्क्रब करने का भी काम करता है। आप चोकर की मदद से घर पर आसानी से फेस पैक बना सकती हैं।
- मॉइश्चराइजिंग फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक अंडे को फोड़कर पीला भाग अलग कर लें।
- अब एक बाउल में 3 चम्मच चोकर डालें।
- चोकर में 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच पीसा हुआ बादाम, दही और अंडे का पीला भाग डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया त्वचा को मुलायम करने के लिए फेस पैक।
- इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर चेहरा साफ कर लें।
ड्राई स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आप इन पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों