बरसात के मौसम में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम की वजह से परेशान रहती है और अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय करती है, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड मिंट फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे को खूबसूरत बना सकती है और स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती है।
होममेड मिंट फेस पैक
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। ऐसे में अब आप घर पर रहकर होममेड मिंट फेस पैक तैयार कर सकती है। इस फेसपैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
मिंट फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- पुदीना की पत्ती
- गुलाब जल
- एलोवेरा जेल
- टी ट्री ऑयल
मिंट फेस पैक बनाने का तरीका -
पुदीना से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है।इसके लिए आप सबसे पहले ताजे पुदीना की पत्ती को मिक्सर या ग्राइंडर में पीसकर इसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल कर उसमें एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स कर दें।आप इसमें टी ट्री ऑयल भी शामिल कर सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
अब इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर आप अपने चेहरे पर 30 मिंट के लिए लगा सकती है। 30 मिंट बाद आप अपने चेहरे को धो सकती है। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह वॉश कर ले। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों