DIY Hair Mask: स्कैल्प को रखना है हेल्दी तो इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क

DIY Hair Mask: बालों की ग्रोथ कम होना साथ ही इन्हें झड़ने और टूटने की समस्या पैदा होना ये सब स्कैल्प के हेल्दी नहीं होने की वजह से होता है। स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है लेकिन, इसके बाद भी रिजल्ट आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता है। वहीं स्कैल्प को हेल्दी कैसे रखें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने कुछ हेयर मास्क के बारे में बताया है जिनकी मदद से ये स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए कर सकती हैं।
एक्सपर्ट ने हमें कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनकी मदद से आप हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सपर्ट द्वारा बताई गयी चीजें कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी चीजें बालों के लिए भी फायदेमंद है।
चावल का पानी, बादाम तेल और नारियल तेल का बनाएं हेयर मास्क
सामग्री
- 4 चम्मच चावल का पानी
- 2 चम्मच बादाम तेल
- 2 चम्मच नारियल तेल
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
इस तरह करें इस्तेमाल
- रात को एक कटोरी में चावल भिगो लें।
- सुबह छलनी की मदद से पानी और चावल अलग कर लें।
- इस चावल के पानी में बादाम तेल और नारियल तेल मिलाएं
- रुई की मदद से इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें
- इसके बाद 1 घंटे बाद साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद शैंपू और कंडीशनर से बालों को वॉश कर लें।
- इस उपाय को 2 दिन करें।
नीम तेल, टी ट्री ऑयल और विटामिन ई ऑयल
सामग्री
- 4 चम्मच नीम तेल
- 2 चम्मच टी ट्री ऑयल
- 2 चम्मच विटामिन ई ऑयल
इस तरह करें इस्तेमाल
- इन तीनो चीजों को सही मात्रा में मिक्स कर लें
- रुई की मदद से इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें
- 1 घंटे बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद शैंपू और कंडीशनर से बालों को वॉश कर लें।
- इस उपाय को 2 दिन करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- हफ्ते में 2 दिन तेल से करें बालों की मसाज
- शैंपू के बाद कंडीशनर का प्रयोग करें
- हेयर स्ट्रेटनिंग या हेयर कर्लिंग का कम करें इस्तेमाल
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।