herzindagi
easy ice cube tricks for plump lips

लिप फिलर्स और महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, आइस क्यूब की इस ट्रिक से मिलेंगे नेचुरल पाउटी लिप्स

अक्सर लिप्स को प्लम्प करने के लिए हम लिप फिलर्स या महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करना पसंद करती हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो आइस क्यूब की मदद से भी नेचुरल पाउटी लिप्स पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-06, 21:47 IST

जिस तरह हम सभी अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं, ठीक उसी तरह लिप्स को भी प्लम्प दिखाना चाहती हैं। लेकिन नेचुरली प्लम्प लिप्स बहुत कम महिलाओं के होते हैं, इसलिए वे अक्सर लिप फिलर्स या मार्केट में मिलने वाले लिप प्लम्पर का सहारा लेना पसंद करती हैं। हालांकि, इन उपायों को अपनाना बहुत अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे होंठों को नुकसान पहुंचने की संभावना अधिक रहती है। यही वजह है कि नेचुरल तरीके से होंठों को प्लम्प लुक देना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

आपको शायद अंदाजा ना हो, लेकिन आपके पास लिप्स को प्लम्प लुक देने का एक आसान उपाय है, जिसमें आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, आपके फ्रीजर में रखी आइस क्यूब आपके होंठों के लिए जादू की तरह काम कर सकती है। अमूमन हम आइस क्यूब को उतना फायदेमंद समझते नहीं है, जितना यह वास्तव में होती है। दरअसल, आइस क्यूब ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने से लेकर होंठों को नेचुरली गुलाबी रंगत देती है। साथ ही साथ, उन्हें अधिक फुलर भी दिखाती है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आइस क्यूब की मदद से आप अपने लिप्स को प्लम्प लुक किस तरह दे सकती हैं-

आइस क्यूब लिप्स को प्लम्प लुक कैसे देती है?

  • आइस क्यूब को सिर्फ ड्रिंक्स को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये आपके होंठों को भी नेचुरल तरीके से अधिक फुलर और हेल्दी दिखा सकती है।
  • जब आप आइस क्यूब से लिप्स की मसाज करती हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे होंठों का नेचुरल गुलाबी रंग आता है और यह एक फुलर लुक भी देता है।
  • यह होंठों की सूजन को दूर करता है। साथ ही साथ, मॉइश्चर लॉक करके रूखेपन को कम करता है।
  • आइस क्यूब का ठंडा तापमान स्किन को थोड़ी देर के लिए टाइटन करता है, जिससे लिप्स ज्यादा स्मूद और फुलर दिखते हैं।

ice cube lip plumping

इसे भी पढ़ें- पिंक-पिंक लिप्स...चुकंदर और एलोवेरा से इन दो तरीकों से बनाएं Lip Balm, जानें पूरी विधि

आइस क्यूब से करें मसाज

easy ice cube tricks for plump lips

लिप्स को प्लम्प लुक देने के लिए आप आइस क्यूब को एक पतले व मुलायम कपड़े में लपेटें। अब आप इसे हल्के सर्कुलर मोशन में 30-60 सेकंड तक मसाज करें। आप इसे दिन में एक से दो बार दोहराएं।

आइस क्यूब और नारियल तेल आएगा काम

आइस क्यूब के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नारियल तेल लिप्स को पोषण देता है, जबकि आइस क्यूब उसकी नेचुरल फुलनेस बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले होंठों पर पतली लेयर में नारियल तेल लगाएं। अब 1-2 मिनट तक आइस क्यूब धीरे-धीरे रगड़ें।

आइस क्यूब और शहद का करें इस्तेमाल

homemade lip plumper with ice cube

आइस क्यूब को शहद के साथ इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। जहां शहद होंठों को मॉइश्चराइज करता है, वहीं आइस ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे होंठ गुलाबी और फुलर नजर आते हैं। इसके लिए आप लिप्स पर थोड़ा शहद लगाएं। करीबन एक मिनट तक आइस क्यूब हल्के हाथ से रगड़ें।

इसे भी पढ़ें-  Homemade Lip balm: आप भी घर पर बना सकती हैं बाजार जैसा लिप बाम, बस फॉलो करनी होगी कुछ टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।