अक्सर लड़कियां होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए लिप ग्लॉस अप्लाई करती हैं। लिप ग्लॉस न सिर्फ होंठों को खूबसूरती देता है बल्कि होंठों की ड्राइनेस को भी कम करता है। अक्सर लड़कियां जल्दबाजी में लिप ग्लॉस अप्लाई करती हैं लेजिन ठीक से इसे अप्लाई न करने की वजह से ये होंठों पर ज्यादा देर के लिए टिका नहीं रहता है और होंठों को भी चिपचिपा बना देता है। जब लिप ग्लॉस चिपचिपा दिखने लगता है तब ये होंठों को भी खराब दिखाता है और ये चिपचिपे होंठों की वजह से आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है।
अगर आप भी सर्दियों में होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए लिप ग्लॉस अप्लाई करती हैं तो यहां बताए गए टिप्स को अपनाकर लिप ग्लॉस से होंठों को परफेक्ट लुक देने के साथ इसके चिपचिपेपन को भी कम कर सकती हैं। यही नहीं इन ट्रिक्स से लिप ग्लॉस होंठों पर काफी लंबे समय तक टिका भी रहेगा।
होंठों को एक्सफोलिएट करें
यदि आप लिप ग्लॉस अप्लाई करने से पहले एक्सफोलिएट नहीं करती हैं, तो आप लिप ग्लॉस से होंठों को कोमल बनाने की बजाय और ज्यादा रूखा बना सकता है। यही नहीं ऐसा न करने से होंठों की त्वचा परतदार भी नजर आती है और ये पपड़ी की तरह बाहर निकलने लगती है। ऐसे में होंठों से पपड़ी बाहर आने के साथ लिप ग्लॉस और ज्यादा चिपचिपा भी दिखाई देता है। होंठों को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करने के बाद ही होंठों पर लिप ग्लॉस अप्लाई करें। आसान तरीके से होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए अपने टूथब्रश को गीला करें और धीरे से इसे अपने होठों पर गोलाकार गति में घुमाएं। यह होंठों की मृत त्वचा को हटाने के लिए अच्छा विकल्प है।
इसे जरूर पढ़ें:लिप ग्लॉस लगाते वक्त अपनाएं ये ट्रिक, देगा आपको खूबसूरत लुक
होंठों पर फाउंडेशन लगाएं
कभी भी लिप ग्लॉस अप्लाई करने से पहले अपने होठों पर फाउंडेशन लगाएं। वास्तव में फाउंडेशन आपके होंठों में लिप ग्लॉस को ज्यादा देर तक टिकाए रखने में मदद करता है। जब होंठों पर फाउंडेशन लगाया जाता है तब लिप ग्लॉस चिपचिपा भी नहीं होता है और इससे होंठों की खूबसूरती भी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए अपने होठों के ऊपर अपने सामान्य फाउंडेशन या कंसीलर को हल्के से थपथपाएं, ऊपर से ग्लॉस स्वाइप करें इससे लिप ग्लॉस कई घंटों तक होंठों पर टिका रहेगा।
मैचिंग लिपस्टिक का करें इस्तेमाल
जब आप लिप ग्लॉस अप्लाई करती हैं तब होंठों में लिप ग्लॉस लगाने से पहले उसकी मैचिंग की लिपस्टिक अप्लाई करें। लिप ग्लॉस के चिपचिपे होने से बचाने के लिए आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करना आपके लिप ग्लॉस को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है। यह होंठों पर लिप ग्लॉस की चमक को बनाए रखने में भी मदद करता है।
लिप प्राइमर का करें इस्तेमाल
जब भी आप मेकअप करती हैं अपने चेहरे और आंखों के लिए प्राइमर का इस्तेमाल करती हैं लेकिन अगर आप होंठों पर भी इसका इस्तेमाल करेंगी तो ये लिप ग्लॉस को लंबे समय तक टिकाए रखने में आपकी मदद करेगा। आप अपने होंठों में लिप प्राइमर का ही इस्तेमाल करें। इसके बाद आप होंठों पर लिप ग्लॉस लगाएं जिससे से चिपचिपा न दिखे।
इसे जरूर पढ़ें:लिप मेकअप करते समय इस तरह अप्लाई करें लिप लाइनर, होंठ लगेंगे बेहद खूबसूरत
आइस क्यूब का करें इस्तेमाल
अगर लिप ग्लॉस अप्लाई करने के बाद ये ज्यादा चिपचिपा दिखता है तो इसे लगाने के बाद इसे होंठों पर अच्छी तरह से सेट करने के लिए होठों के ऊपर आइस क्यूब लगाएं। यह लिप ग्लॉस को चिपचिपा होने से बचाता है और साथ ही होंठों पर लिप ग्लॉस को कई घंटों तक टिकाए रखने में मदद भी करता है। इसके अलावा एक और आसान ट्रिक की तरह आप लिप ग्लॉस लगाने से पहले होंठों पर फेस पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
यहां बताए कुछ आसान ट्रिक्स को ट्राई करके अगर आप होंठों पर लिप ग्लॉस अप्लाई करती हैं तो ये होंठों को चिपचिपा होने भी बचाता है और काफी लंबे समय तक होंठों पर टिकाए रखने में मदद भी करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों