herzindagi
image

60 की उम्र में भी दिखेंगी जवान, बस चेहरे के लिए करना होगा ये काम

अगर आप भी 50 या 60 साल की उम्र में जवां दिखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे खास फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-25, 17:24 IST

कुंवारी लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक हर एक महिला अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयत्न करती हैं। कुछ महिलाएं तो घरेलू उपाय आजमाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने चेहरे पर होने वाली झुर्रियों के कारण परेशानी महसूस हो रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि आप कैसे 60 की उम्र में अपनी स्किन की केयर कर 25 साल की लग सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-03-25T164028.477

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि बढ़ती उम्र में अक्सर स्किन को लेकर टेंशन सताता रहता है। हर महिला चाहती है कि वह हमेशा की तरह खूबसूरत और जवान नजर आए, लेकिन चेहरे पर होने वाली झुर्रियां उनका आत्मविश्वास कम कर देती है। अगर आप भी इस चीज से परेशान है, तो आपके लिए यह घरेलू नुस्खा काम आ सकता है। आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए सबसे पहले घर पर रहकर एक खास फेस पैक तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

सामग्री

1. अलसी पाउडर

2. विटामिन ई कैप्सूल

3. चावल का आटा

4. शहद

यह भी पढ़ें: ढीली त्वचा में लानी हे कसावट, तो ट्राई करें ये फेस पैक

फेस पैक बनाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आप घर पर रहकर कम समय में और कम खर्चे में आसानी से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले अलसी को पीस कर उसका पाउडर तैयार करना है। ऐसा ही आपको चावल के साथ करना है। चावल को पीसकर इसका आटा तैयार कर ले। दोनों आटे को एक कटोरी में अच्छी तरह मिक्स कर, इसमें विटामिन ई और शहद दोनों को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर ले।

यह विडियो भी देखें

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-03-25T164030.358

आप इसमें गुलाब जल भी डाल सकती हैं। ध्यान रहे आपको इस फेस पैक को ज्यादा कट्ठा नहीं करना है। अब इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर रखें। 20 मिनट बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो ले। चेहरे को धोने के बाद जब यह अच्छी तरीके से सुख जाए, तो अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सेंसिटिव स्किन वाली लड़कियां अपने चेहरे पर करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, मिल सकती है राहत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-  freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।