सर्दियों में बेजान त्वचा पर शीशे जैसी चमक लाएगा अलसी और एलोवेरा वाला यह Natural Face Gel, 5 मिनट में हो जाएगा तैयार

Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा के लिए अलसी और एलोवेरा का होममेड जेल बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को नमी और मुलायम बनाता है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।
Updated:- 2026-11-23, 19:20 IST
image

Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण चेहरा रूखा, बेजान और खिंचा-खिंचा लगने लगता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं महंगे मॉइस्चराइजर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। मगर घर पर मौजूद चीजों का यूज करके स्किन को नमी देने वाला जेल तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको अलसी और एलोवेरा की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि अलसी में मौजूद म्यूसिलेज त्वचा को मुलायम रखता है। वहीं एलोवेरा स्किन को ठंडक और नमी देने के लिए जाना जाता है। नीचे लेख में पढ़ें Homemade Natural Gel बनाने का तरीका।

अलसी और एलोवेरा से जेल बनाने के लिए सामग्री

इस नेचुरल जेल को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए घर में आसानी से मिलने वाली सामग्री का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल साफ और अच्छी क्वालिटी का हो। अगर आप ताजा एलोवेरा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पत्ते से केवल ट्रांसपेरेंट जेल निकालें और पीले रस (लेटेक्स) को अच्छी तरह अलग कर दें।

Alsi Aur Aloevera Se Kaise Banayen Face Moisture Gel

Image Credit-ai

  • 1 बड़ा चम्मच- अलसी के बीज
  • आधा कप- पानी
  • 1 बड़ा चम्मच- शुद्ध एलोवेरा जेल

इसे भी पढ़ें- DIY Aloe Vera Soap: एलोवेरा और पुदीने के साबुन से धोएं चेहरा, मिलेगी Glass Skin; घर पर ऐसे करें तैयार

अलसी और एलोवेरा का नेचुरल जेल कैसे तैयार करें?

अलसी और एलोवेरा से नेचुलर फेस मॉइश्चराइज जेल बनाने के लिए जरूरी चीजों को इक्ट्ठा करने के बाद आप नीचे बताए गए तरीके से आसानी से इसे तैयार कर सकती हैं।

home remedies for dry skin

Image Credit-ai

  • सबसे पहले एक छोटे पैन में आधा कप पानी डालकर गर्म करें।
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज डाल दें।
  • अब इसे धीमी आंच पर करीब 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • पानी जब थोड़ा गाढ़ा होने लगे और उसमें जेल जैसी बनावट दिखाई देने लगे, तो गैस बंद कर दें।
  • अब इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।
  • फिर साफ छन्नी या मलमल के कपड़े की मदद से अलसी का जेल छान लें।
  • ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा होने से पहले ही इसे छानना आसान रहता है।
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • आपका घर पर तैयार होने वाला अलसी और एलोवेरा जेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें होममेड फेस मॉइश्चराइज जेल?

घर पर बनाए गए इस जेल को पहली बार लगाने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसका इस्तेमाल न करें। पढ़ें यूज करने का तरीका।

  • सबसे पहले चेहरे को किसी हल्के फेस वॉशसे साफ कर लें।
  • अब उंगलियों की मदद से थोड़ा सा जेल चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे हल्के हाथों से फैलाएं और करीब 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें।
  • अगर आपकी त्वचा को यह जेल सूट करता है, तो इसके बाद मॉइस्चराइजर भी लगा सकती हैं।
  • शुरुआत में सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करना पर्याप्त है।

होममेड फेस मॉइश्चराइज जेल को स्टोर कैसे करें?

इस जेल में किसी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं डाला गया है, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखना सही नहीं है। इसे साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें और बेहतर होगा कि 2-3 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें। अगर इसकी गंध, रंग या बनावट बदल जाए तो इसे फेंक दें। हर बार जेल निकालने के लिए साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।

tips for glowing skin

Image Credit-ai

सर्दियों में स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है होममेड फेस मॉइश्चराइज जेल?

अलसी से निकलने वाला प्राकृतिक जेल त्वचा पर हल्की परत बनाता है, जिससे त्वचा मुलायम महसूस हो सकती है। यह सर्दियों में होने वाले रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। अलसी के जेल के साथ इसका इस्तेमाल करने से त्वचा को अतिरिक्त नमी मिल सकती है।

सर्दियों में रूखी त्वचा के कारण चेहरा थका हुआ दिखाई दे सकता है। यह जेल त्वचा को मुलायम और तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकता है। हालांकि, इससे शीशे जैसी चमक मिलने की गारंटी नहीं है।

इसे भी पढ़ें- Homemade Rice Flour Soap: चावल के आटे से बनाएं साबुन, मिल सकती हैं कोरियन ग्लास जैसी स्किन 

निष्कर्ष

अलसी और एलोवेरा से तैयार जेल त्वचा को मुलायम और नमीयुक्त महसूस कराने में मदद कर सकता है, लेकिन यह किसी स्किन ट्रीटमेंट या मॉइस्चराइजर का विकल्प नहीं है। सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए रोजाना अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी जरूर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-ai (main image)

FAQ
क्या यह जेल सभी प्रकार की त्वचा (Skin Types) के लिए सुरक्षित है?
हां, यह पूरी तरह प्राकृतिक है और रूखी, सामान्य व संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त है।
चेहरे पर इस जेल को लगाने का सही समय क्या है?
रात को सोने से पहले चेहरा धोकर इसे नाइट क्रीम की तरह लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
क्या अलसी और एलोवेरा जेल एंटी-एजिंग में भी मददगार है?
हां, अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।