DIY Aloe Vera Soap: गर्मियों में एलोवेरा और पुदीने के साबुन से धोएं चेहरा, मिलेगी Glass Skin; घर पर ऐसे करें तैयार

गर्मियों में स्किन को ठंडक देना बहुत जरूरी है। एलोवेरा और पुदीने की मदद से बनने वाले इस साबुन से अगर आप गर्मियों में चेहरा धोएंगी, तो न केवल स्किन हीट दूर होगी, चेहरे पर निखार आएगा, बल्कि दाग-धब्बे भी कम होंगे।
Updated:- 2026-05-26, 17:09 IST
image

गर्मियों में चेहरा अपनी चमक खोने लगता है। तेज धूप और पसीना न केवल स्किन का निखार छीन लेते हैं, बल्कि चेहरे पर ऑयल बढ़ने की वजह से एक्ने भी ज्यादा परेशान करते हैं। गर्मियों में स्किन को ठंडक देना भी बहुत जरूरी है। बढ़े हुए तापमान के बीच यह काफी मुश्किल हो सकता है। कई बार महंगे साबुन और फेसवॉश भी चेहरे का निखार वापस नहीं ला पाते हैं, बल्कि इनमें मौजूद केमिकल की वजह से परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में आप घर पर एलोवेरा और पुदीने की मदद से साबुन बना सकती हैं। इस DIY Aloe Vera Soap से चेहरे के दाग-धब्बे कम होंगे, निखार आएगा और स्किन को ठंडक भी मिलेगी।

एलोवेरा से घर पर कैसे बनाएं साबुन?

diy aloe vera mint soap at home for acne

  • आपको 2 टेबलस्पून ताजा एलोवेरा जेल लेना है।
  • छोटे टुकड़ों में कटा हुआ ग्लिसरीन बेस लें।
  • 10-15 पुदीने की पत्तियां लें।
  • इसमें टी ट्री ऑयल या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें।
  • आपको सिलिकॉन का एक सांचा लेना है।
  • एक कांच के बाउल में सोप बेस को पिघलाएं।
  • इसे आप डबल बॉयलर मेथड से पिघला सकती हैं या माइक्रोवेव में 30-40 सेकंड के लिए गर्म करें।
  • पिघले हुए बेस में ताजा एलोवेरा जेल और पुदीने का रस डालें।
  • इसके बाद एसेंशियल ऑयल डालें।
  • इसे अच्छे से मिलाकर सेट करें और फिर सोप मोल्ड में डालें।
  • कुछ घंटों में यह सेट हो जाएगा।
  • आपका होममेड साबुन तैयार है।
  • गर्मियों में रोज सुबह-शाम इस साबुन से चेहरा धोएं।

यह भी पढ़ें- DIY Face Pack: गर्मियों में चेहरे को ठंडक देगा ये देसी फेस पैक, मिल सकता है कुदरती निखार

एलोवेरा और पुदीने से बनने वाले साबुन के फायदे

diy aloe vera mint soap at home for acne mark

  • यह साबुन गर्मियों में स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • एलोवेरा और पुदीने से बने साबुन से चेहरा धोने से स्किन को गहराई से ठंडक और नमी मिलती है।
  • यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल, धूल और पसीना साफ करता है।
  • इससे स्किन में हाइड्रेशन बना रहता है, लेकिन चिपचिपापन दूर होता है।
  • यह चेहरे के दाग-धब्बे और टैनिंग को दूर करता है।
  • यह एक्ने को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है।
  • स्किन टोन को एक समान करने में भी यह साबुन फायदेमंद होता है।
  • धूप की वजह से स्किन का नेचुरल मॉइश्चराइजर उड़ जाता है, यह उसे भी वापस लाने का काम करता है।

 


यह भी पढ़ें- बिना केमिकल और बिना खर्च, ये सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा दूर करेगा एक्ने

 

इस साबुन का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, यह साबुन नेचुलर चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्‍ट्स नहीं हैं, लेकिन इसे इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। ऐसा इसलिए हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।