Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

Lipstick Side Effects: क्या आप भी रोज लगाती हैं लिपस्टिक? होंठों को काला होने से बचाने के लिए याद रखें ये 5 बातें

How To Use Lipstick: जब भी हम मेकअप करते हैं तो लिपस्टिक का इस्‍तेमाल जरूर करते हैं। ये हमारे चेहरे की खूबसूरती को तुरंत बढ़ा देता है। ज्‍यादातर मह‍िलाएं रोजाना लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं, लेकिन अगर लिपस्टिक का इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए, तो इससे होंठ काले पड़ सकते हैं। अगर आप भी लिपस्टिक लगाते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखेंगी तो होंठों की रंगत बनी रहेगी।
Updated:- 2026-03-09, 11:59 IST
Right Way To Use Lipstick

Right Way To Use Lipstick: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई खूबसूरत दिखने के लिए बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, तो कुछ लोगों को घरेलू नुस्खे पसंद आते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती तो निखरकर सामने आती ही है। जब भी मेकअप की बात आती है, तो फांउडेशन, ब्लश, मस्कारा, काजल, प्राइमर और न जाने किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

लिपस्टिक भी उन्हीं में से एक है। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत होती है कि लिपस्टिक लगाने से उनके होंठ काले नजर आने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने होंठों को काला होने से बचाना चाहती हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है। आइए जानते हैं-

Lipstick Long Lasting Tips (1)

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉइस्चराइज करें

अगर आप डायरेक्ट लिपस्टिक होंठों पर लगा लेती हैं तो इससे लिप्स का डार्क होना तो नेचुरल है। ऐसे में लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉइस्चराइज जरूर करें। आप लिप बाम, नारियल तेल, बादाम तेल या विटामिन ई ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना किसी नुकसान के ऐसे साफ करें Matte Lipstick, होंठ बनेंगे मुलायम

रात में सोने से पहले लिपस्टिक जरूर रिमूव करें

कई लोग दिनभर की थकान के बाद घर आते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं। लिपस्टिक हटाने पर ध्यान ही नहीं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करती हैं तो होंठों का रंग काला पड़ने लगता है। सोने से पहले लिपस्टिक को रिमूव जरूर करें। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हफ्ते में एक बार होंठों को जरूर करें स्क्रब

जिस तरह आप स्किन को स्क्रब करती हैं, उसी तरह होंठों भी स्क्रब करना जरूरी होता है क्योंकि इस पर डेड स्किन जमा हो जाती है। आप घर पर ही चीनी और शहद मिलाकर स्क्रब कर सकती हैं। इससे होंठ साफ और स्मूद बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Lipstick Long Lasting Hacks: सुबह की लगाई लिपस्टिक शाम तक रहेगी फ्रेश, बस करना होगा ये एक काम

होंठों को भी रेस्ट दें

अगर आप रोज हैवी या मैट लिपस्टिक लगाती हैं, तो इससे होंठों पर ड्राईनेस बढ़ जाती है। कई बार तो पिगमेंटेशन की समस्या भी देखने को मिलती है। ऐसे में होंठों को भी आराम देना जरूरी है। इसके लिए आप लिपस्टिक की जगह कुछ दिनों तक सिर्फ हाइड्रेटिंग लिप बाम या लिप टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्रांडेड लिपस्टिक का ही करें इस्तेमाल

आज कल बाजार में कई तरह की लोकल लिपस्टिक मिलती हैं। ये भले ही आपको सस्ते में मिल जाएं, लेकिन इनमें हार्श केमिकल भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा ब्रांडेड लिपस्टिक ही खरीदें।

यह भी पढ़ें- Lipstick Tips: पुरानी और सूखी लिपस्टिक को फेंकने के बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, मिनटों में दिखेगी बिल्कुल नई

Lipstick Long Lasting Tips (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • दिनभर में कम से कम चार से पांच लीटर पानी पिएं
  • होंठों को बार-बार दांतों से काटने से बचें
  • धूप में जाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं
  • मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कम करें

यह भी पढ़ें- लिपस्टिक हटाने के बाद होंठों पर लगाएं ये 3 चीजें, नहीं होगी डार्कनेस और ड्राइनेस

तो अगर आप भी होंठों को काला होने से बचाना चाहती हैं तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे आपके होंठ गुलाबी नजर आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।