Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:30 PM IST

Homemade Coconut Moisturiser: कम बजट में घर पर ऐसे बनाएं कोकोनट मॉइस्चराइजर, एक्सपर्ट का बताया यह तरीका है बेस्ट

Homemade Coconut Moisturizer: अगर आप भी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर एक खास मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।  
Updated:- 2026-03-04, 10:01 IST
image

अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट रखने के लिए महिलाएं न जाने कई तरह के प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, जिससे उनकी जेब खर्च पर भी असर देखने को मिलता है। अगर आप भी इन महंगे प्रोडक्ट की वजह से परेशान है और कम खर्चे में अपनी स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बनाने का सोच रही है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड मॉइश्चराइजर के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

होममेड कोकोनट मॉइश्चराइजर

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं तरह-तरह के मॉइश्चराइजर और क्रीम के लिए काफी पैसा खर्च कर देती है, जिससे उन्हें बाद में पछतावा हो सकता है, लेकिन अब आप कम खर्च में अपने घर पर रहकर खास कोकोनट मॉइश्चराइजर तैयार कर सकती है। इसे बनाने में भी कम मेहनत और कम समय लगेगा साथ ही पैसे भी कम खर्च होंगे। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

2 - 2026-03-02T160330.785

होममेड कोकोनट मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- Cream vs Moisturizer: सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चराइजर लगाना सही है या क्रीम? एक्‍सपर्ट से जानें

होममेड कोकोनट मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका

  • होममेड कोकोनट मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक सूखा नारियल लें।
  • इस सूखे नारियल को थोड़े पानी में भिगोकर पीस लें।
  • पीसे हुए नारियल को आप रातभर पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह नारियल का पीसा हुआ हिस्सा ऊपर की तरफ आ जाएगा और पानी निचे रह जाएगा।
  • पानी को फेक दें और नारियल के बचे हिस्से को एक कटोरी में निकाल लें।
  • अब इस बचे हुए हिस्से को आप 30 मिनट तक गर्म पानी के बाउल के ऊपर प्लेट रखकर गर्म कर लें।

    1 - 2026-03-02T160333.573

  • गर्म नारियल के हिस्से में थोड़ा जोजोबा तेल और रोजमेरी ऑइल भी मिक्स कर दें।
  • सभी सामग्री को मिलाएं और इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल भी मिक्स कर दें।
  • अब आपका मॉइश्चराइजर बनकर तैयार है आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • यह कम खर्च में आसानी से तैयार हो जाता है साथ ही फिजूल खर्च से भी बचा सकता है।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- नारियल क्रीम से घर पर ही बनाएं मॉइश्चराइजर, स्किन को मिलेगा नेचुरल ग्लो और सॉफ्टनेस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

FAQ
घर पर सस्ता मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं ?
कोकोनट का इस्तेमाल कर आप घर पर सस्ता मॉइश्चराइजर बना सकती हैं.
चेहरे के लिए नारियल का कैसे इस्तेमाल करें ?  
नारियल से आप मॉइश्चराइजर, फेस पैक और स्क्रब बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं.
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।