DIY Body Scrub: बॉडी के लिए बनाना है स्क्रब, इस घरेलू नुस्खे को करें ट्राई

<span style="font-size: 10px;">अब आप मार्केट से केमिकल वाले बॉडी स्क्रब लेने की भूल जाइए क्योंकि आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं की घर पर बॉडी स्क्रब बनाने की विधि।</span>
Updated:- 2022-11-02, 14:53 IST
home made body scrub

केवल चेहरे की ही देखभाल करना ही काफी नहीं होता है। हमें अपनी बॉडी की सफाई का भी ख्याल रखना चाहिए। इस काम के लिए हम मार्केट से कई ब्रांडेड प्रोडक्ट लेते हैं और उनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह बात आप भी जानती हैं की इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होते हैं जो हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वैसे तो मार्केट में कई तरह के बॉडी स्क्रब मौजूद हैं लेकिन अगर हम घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं तो बाहर से क्यों खरीदें। प्राकृतिक चीजों से बना स्क्रब आपकी त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आज हम आपको घर में ही उपलब्ध 3 चीजों से बॉडी स्क्रब बनाना सीखने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है बॉडी स्क्रब।

सामग्री

honey scrub

  • ब्राउन शुगर- 3 चम्मच
  • शहद- 2 चम्मच
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच

विधि

  • एक कटोरी में ब्राउन शुगर, शहद और नारियल के तेल(नारियल तेल लगाने के फायदे) को अच्छे से मिक्स कर दें।
  • नहाने से पहले इस स्क्रब से अपनी बॉडी को रब करें और साफ करें।
  • 10 से 15 मिनट तक बॉडी पर स्क्रब करने के बाद नहा लें।

इसे जरूर पढे़ं-Body Scrub : अब घर पर मौजूद इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, त्वचा रहेगी मुलायम

इन बातों का रखें ध्यान

brown sugar scrub

  • स्क्रब करने से पहले ही एक बार पानी से बॉडी वाश जरूर करें।
  • जब भी आप बॉडी पर स्क्रब का इस्तेमाल करें तो ज्यादा तेजी से या रगड़कर न करें। ऐसा करने से आपकी स्किन लाल हो सकती है।
  • स्क्रब करने के बाद जब आप नहा लें तो बॉडी पर लोशन जरूर लगाएं।
  • आप अपनी जरुरत के अनुसार सामग्री को बढ़ा भी सकती हैं।
  • किसी भी तरह के नुस्खे को त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • बॉडी स्क्रब को हफ्ते में एक या दो दिन इस्तेमाल करें।
  • आप चाहें तो चीनी के साथ केवल शहद या फिर कोकोनट आयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

बॉडी स्क्रब के फायदे

जिस तरह हम चेहरे पर स्क्रब करते हैं उसी तरह बॉडी स्क्रब करना भी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्क्रब हमारी स्किन से डेड सेल्स(डेड स्किन रिमूव करने के उपाय) और गंदगी को साफ करता है। यह हमारी स्किन को बहुत ही मुलायम बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को के लिए भी अच्छा होता है।

इसे जरूर पढे़ं-घर पर बनाना है बॉडी स्क्रब तो इन इंग्रीडिएंट्स को जरूर चुनें

आप इस बॉडी स्क्रब घर पर ट्राई करें और हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपके लिए यह कितना कारगर रहा। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।