Hair Cleanser at Home: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं नेचुरल हेयर क्लींजर, बालों को मिलेगा पार्लर जैसा स्मूथ फिनिश

गर्मी में बालों का चिपचिपापन एक आम समस्या है। इस मौसम में पसीने की वजह से स्कैल्प से गंदी बदबू और बाल झड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से कुछ महिलाओं की खूबसूरती कम होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में हेयर फॉल या बालों से जुड़ी समस्या का सामना कर रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास स्पेशल होममेड हेयर क्लींजर तैयार कर सकती है। आज इस खबर में हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे हेयर क्लींजर के बारे में बताएंगे, जो गर्मी में भी बालों को खूबसूरत बनाएं रखेंगे। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
बालों के लिए होममेड हेयर क्लींजर
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत और शाइनी बनाने के लिए न जाने कितने तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं, तो पार्लर जाकर अलग-अलग ट्रीटमेंट भी लेती हैं, अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप पार्लर जैसे स्मूथ हेयर घर पर पा सकती हैं। इसके लिए आपको कम खर्च में एक खास होममेड हेयर क्लींजर तैयार करना होगा। इस क्लींजर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

होममेड हेयर क्लींजर बनाने के लिए सामग्री
रीठा
शिकाकाई
दही
बेसन
यह भी पढ़ें- होममेड हेयर क्लींजर का इस्तेमाल करने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ
होममेड हेयर क्लींजर बनाने का तरीका
- इस हेयर क्लीन्ज़र को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले रात में रीठा और शिकाकाई को भिगोकर रख दें।
- दूसरे दिन सुबह इस पानी को छान लें।
- अब इसमें 2 चम्मच दही और बेसन मिक्स कर दें।
- अब आपका खास क्लीन्ज़र बनकर तैयार है।
![2 - 2026-05-15T172742.406]()
- आप इसकी मदद से अपने बालों को धो सकती हैं।
- इससे स्कैल्प पर ठंडक रहेगी साथ ही डैंड्रफ भी कम होंगे।
- इसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को गर्मी के मौसम में भी खूबसूरत बना सकती हैं।
- आप इस हेयर क्लीन्ज़र का इस्तेमाल एक हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।
- अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- कॉफी या ओट्स? गर्मी में चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए बेस्ट हैं ये होममेड स्क्रब, स्किन बनेगी सॉफ्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
