बालों को काला या फिर रंगने के लिए मेहंदी का उपयोग हजारों वर्षों से किया जाता रहा है। हालांकि, बालों पर मेहंदी केवल बड़ी उम्र की महिलाएं ही लगाती हैं। क्योंकि कई महिलाओं का मानना है कि ये सफेद बालों को कलर करने के लिए एकदम परफेक्ट और नेचुरल तरीका है। हां, यह बात अलग कि अब बाजार में कई तरह के हेयर कलर मिलने लगे हैं, जिसका इस्तेमाल महिलाएं अब करने लगी हैं। लेकिन जब बात हाथों पर मेहंदी लगाने की आती है, तो अक्सर महिलाएं हिना मेहंदी या फिर हरी मेहंदी को ही प्राथमिकता देती हैं।
हालांकि, आजकल हिना मेंहदी में भी मिलावट आने लगी है, जिसकी वजह से कई बार हाथों या फिर बालों में मेहंदी का कलर ठीक से नहीं आ पाता है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके बालों या फिर हाथों पर भी अच्छी तरह से कलर आ जाए, तो आप घर पर ही मेहंदी का नेचुरल पाउडर बना सकती हैं। जी हां, यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि आप हिना की पत्तियों की सहायता से घर पर ही मेहंदी बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे आइए, जानते हैं।
हिना पाउडर क्या है?
हिना पाउडर को सूखे पत्तों की सहायता से बनाया जाता है और इसके पाउडर का रंग ग्रीन कलर का होता है। बता दें कि हिना एक सदाबहार फूल वाला पौधा है, जो पौधा लोसेस्ट्रिफ़्स परिवार से संबंध रखता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इस पौधे से मेंहदी की उत्पत्ति करने का श्रेय भारत को देते हैं क्योंकि प्राचीन समय से मेहंदी भारतीय शादियों का एक अहम हिस्सा रही है। (मेहंदी डिज़ाइन को ढूंढते समय ध्यान रखेंगी 4 टिप्स) लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी उत्पत्ति मिस्र में हुई थी। मेंहदी का सबसे पहला प्रयोग 1200 ईसा पूर्व में हुआ था जब इसका इस्तेमाल फिरौन के बालों और नाखूनों को रंगने के लिए किया जाता था।
इसे ज़रूर पढ़ें- इंडिगो पाउडर और हिना पाउडर में क्या है अंतर? जानें इस्तेमाल करने का तरीका भी
हालांकि, अब इसका इस्तेमाल बालों से लेकर हाथों को रंगने के लिए किया जाता है क्योंकि यह पाउडर बालों को एक नेचुरल कलर देने का काम करता है। साथ ही, बालों को काला बनाने के साथ-साथ घना और मजबूत भी बनाता है। इसके अलावा, यह पाउडर पूरी तरह से नेचुरल है और इनमें बिलकुल भी केमिकल नहीं मिलाए जाते हैं। आप इस पाउडर को घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।
हिना पाउडर बनाने का तरीका
सामग्री
- हिना के पत्ते- 500 ग्राम (सूखे हुए)
- बाउल- 1
- ब्रश- 1
- एक सूती कपड़ा
जानें विधि
- घर पर हिना का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आप हिना की ताजी पत्तियां लें और उन्हें छाया में सूखने के लिए रख दें।
- लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें कि पत्तों को सीधे धूप के संपर्क में नहीं आने दें क्योंकि ऐसा करने से वह अपनी शक्ति खो देते हैं।
- कई रिसर्च के अनुसार अगर आप छाया में पत्तियों को सूखाते हैं, तो इसे कई सप्ताह सूखने में लग सकते हैं इसलिए आप पत्तियों को तब तक सूखाएं जब तक पत्ते कुरकुरे न हो जाएं।
- जब यह अच्छी तरह से सूख जाएं, तो इसे मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें और पत्तों का पाउडर बना लें। अब आप पाउडर को एक कपड़े में डालें और इसे छान लें।
- कपड़े से पाउडर को तब तक छानने की कोशिश करें जब तक की आपका पाउडर बारीक न हो जाए। बस हो गया, अब आप इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर पाउडर ज्यादा बन गया है, तो आप इसे इसे एक सीलबंद प्लास्टिक बैगमें स्टोर करके भी रख सकती हैं लेकिन ध्यान रहे कि यह पाउडर अधिक गर्मी में खराब हो जाता है।
Recommended Video
इन तरीकों से कर सकती हैं इस्तेमाल
हिना पाउडर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप इसका इस्तेमाल अपने बालों से लेकर हाथों को कलर करने के लिए कर सकती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इस पौधे या फिर पाउडर का इस्तेमाल डिफरेंट तरीकों से भी कर सकती हैं। क्योंकि कई लोग इसका इस्तेमाल बालों को रंगने के लिए करते हैं, तो कई लोग इसका इस्तेमाल कपड़ों को कलर यानि डाई करने के लिए भी करते हैं।
आपको बाजार में कई तरह के हिना पाउडर मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे अपने बालों पर कई तरह की नेचुरल चीजें मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे- दही, अंडा, नारियल का तेल, आदि। आप हिना मेहंदी को इंडिगो पाउडर के साथ मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकती हैं। क्योंकि इंडिगो कलर रेड कलर को आसानी से ब्लैक कर देता हैं लेकिन सफेद बालों पर आसानी से ब्लैक कलर नहीं आता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- बालों में मेहंदी लगाने के सबसे आसान और असरदार तरीके जानें
हिना पाउडर बालों में लगाने का तरीका
- सबसे पहले मेहंदी यानि हिना पाउडर को रात को भिगोकर रख दें। फिर अपने बालों में 2 घंटे के लिए मेहंदी लगा लें।
- फिर अपने बालों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और फिर सूखा लें।
- अब इंडिगो पाउडर को पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर एक पेस्ट बना लें।
- अब इसे ब्रश की सहायता से अपने बालों में लगा लें। आप इसे दो घंटे के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और फिर धो लें।
- लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आपको अपने बालों में शैंपू नहीं लगाना है।
- यह लगाने के बाद रात को अपने बालों में ऑयल लगा सकती हैं और अगले दिन अपने बालों में शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इसके अलावा, अगर आप हाथों पर लगाने के लिए मेहंदी बनाना चाहती हैं, तो आप सबसे पहले एक बाउल में मेहंदी लें और इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें।
- फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और मेहंदी को किसी कोन में भर लें। फिर इसे इस्तेमाल करें।
इस तरह आप अपने घर पर हिना पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।