शाइनी बालों के लिए इस तरह बनाएं हेयर रिंस

बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने के लिए महंगे सीरम या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप इसके लिए हेयर रिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों को शैंपू करने के बाद हेयर रिंस का उपयोग किया जाता है। आपको बाजार में हेयर टाइप से लेकर कंडीशन तक के लिए हेयर रिंस मिल जाएंगे।
एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल बालों में करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। बालों में चमक लाने के लिए भी आप सेब के सिरके का उपयोग कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- एप्पल साइडर विनेगर
- पानी
- एक स्प्रे बोतल
क्या करें?
- एक स्प्रे बोतल में एप्पल साइडर विनेगर और पानी डालें।
- अब बोतल को अच्छे से शेक कर लें, ताकि दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।
- लीजिए तैयार है एप्पल साइडर विनेगर से बना हेयर रिंस।
इसे भी पढ़ें:मजबूत बालों के लिए घर पर ही बनाएं ये हर्बल हेयर रिंस
कैसे करें इस्तेमाल?
- बालों को वॉश करने के बाद इस हेयर रिंस का इस्तेमाल करें।
- स्कैल्प, जड़, टिप और बालों में अच्छे से हेयर रिंस लगा लें।
- कुछ देर मसाज करें और ठंडे पानी से बालों को धो लें।
- आप रोजाना इस हेयर रिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके उपयोग से आपके बालों की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी।
इसे भी पढ़ें:बालों को रिंस करने के लिए इन तीन तरह के चाय के पानी का करें इस्तेमाल
इस हेयर रिंस के फायदे
- एप्पल साइडर विनेगर बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके उपयोग से हेयर ब्रेकेज नहीं होती है।
- स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस रखने के लिए एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद है।
- झड़ते बालों के लिए भी आप घरेलू नुस्खे के रूप में इस सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ब्लैक टी हेयर रिंस
ब्लैक टी का इस्तेमाल बालों में भी किया जा सकता है। आप इसकी मदद से हेयर रिंस बना सकती हैं। यह हेयर रिंस न केवल आपके बालों को शाइनी बनाने का काम करेगा बल्कि इसके उपयोग से बाल काले भी हो जाएंगे।
क्या चाहिए?
- काली चाय की पत्तियां
- पानी
क्या करें?
- काली चाय की पत्तियों को पानी में डालें और कुछ देर से अच्छे से उबाल लें।
- करीब 5-7 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- जब यह पानी ठंडा हो जाए तब इसे एक बोतल में स्टोर कर दें। (हेयर केयर टिप्स)
कैसे करें इस्तेमाल?
- शॉवर के बाद बालों को इस पानी से धो लें।
- करीब 5-7 मिनट बाद ठंडे पानी से दोबारा हेयर वॉश करें।
- फिर बालों को सूखा लें।
- आप हफ्ते में 2-3 बार बालों को इस हेयर रिंस से धो सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान

- बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए तेल लगाना जरूरी है। नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल शाइनी बालों के लिए बेस्ट हैं।
- गर्म पानी से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे न केवल बाल ड्राई हो जाते हैं, बल्कि बालों की चमक भी कम हो जाती है। इसलिए बालों को धोने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
- हेयर स्टाइलिंग टूल्स बालों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। बिना हेयर सीरम और एलोवेरा जेल लगाए बगैर टूल्स का उपयोग करने से बालों की शाइन कम हो जाती है।
नोट: बालों में किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।