ग्रीन टी की मदद से बनाएं ये हेयर मिस्ट

हेयर मिस्ट आज के समय में हर किसी के हेयर बॉक्स का हिस्सा बन गया है। हेयर मिस्ट आपके बालों को एक रिफ्रेशिंग फील देता है। हर दिन बालों को वॉश करना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में बालों में फ्रेशनेस को बनाए रखने में हेयर मिस्ट आपके काम आ सकता है। यूं तो मार्केट में कई ब्रांड्स के हेयर मिस्ट अवेलेबल हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद घर पर भी बना सकती हैं।
खासतौर से, ग्रीन टी की मदद से हेयर मिस्ट बनाना एक अच्छा विचार है। ग्रीन टी सिर्फ हेल्थ ही नहीं, बल्कि बालों के लिए बेहद लाभकारी है। यह आपके बालों को शाइनी बनाने के साथ-साथ अन्य कई प्रॉब्लम्स को दूर करने में मददगार है। अगर ग्रीन टी की मदद से खुद घर पर ही कई अलग-अलग तरह से हेयर मिस्ट तैयार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-
एलोवेरा जूस और ग्रीन टी से बनाएं हेयर मिस्ट

एलोवेरा जूस और ग्रीन टी की मदद से बेहतरीन नेचुरल हेयर मिस्ट तैयार किया जा सकता है। यह आपके बालों को एक कूलिंग इफेक्ट भी प्रदान करेगा।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप एलोवेरा जूस
- 1 कप ग्रीन टी
- 2-3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
हेयर मिस्ट बनाने का तरीका
- हेयर मिस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा और ग्रीन टी को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब आप इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें।
- अब आप इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और फ्रिज में स्टोर करें।
- जब भी आपको महसूस हो, आप इस होममेड हेयर मिस्ट को अपने बालों पर अप्लाई कर सकती हैं।
ग्रीन टी और रोजमे़री से बनाएं हेयर मिस्ट

रोज़मेरी को हेयर केयर रूटीन में शामिल करना काफी अच्छा माना जाता है। आप ग्रीन टी और रोजमेरी की मदद से एक बेहतरीन हेयर मिस्ट बनाकर तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः Shiny Hair Tips: घर पर बना यह ‘हेयर मिस्ट’ बालों को बनाएगा सिल्की
आवश्यक सामग्री
- एक कप गर्म पानी
- एक ग्रीन टी बैग
- दो चम्मच रोज़मेरी
- एक चम्मच विटामिन ई ऑयल
- 8-10 बूंद कैरट सीड एसेंशियल ऑयल
हेयर मिस्ट बनाने का तरीका
- सबसे पहले गर्म पानी से भरे एक मग में एक ग्रीन टी बैग और 2 चम्मच रोजमेरी को डालें।
- मग के ऊपर एक ढक्कन लगाएं और इसे एक घंटे के लिए या पूरी तरह से ठंडा होने तक छोड़ दें।
- अब इसे छान लें और इसमें विटामिन ई ऑयल और एसेंशियल ऑयल को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इसे स्प्रे बोतल में भरें और फ्रिज में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ेंः विंटर में बालों की करनी है केयर तो बनाएं यह तीन तरह के हेयर मिस्ट
ग्रीन टी और ग्लिसरीन से बनाएं हेयर मिस्ट

अगर आपके बाल अक्सर बहुत अधिक रूखे रहते हैं तो ऐसे में आप ग्रीन टी के साथ ग्लिसरीन मिक्स करके हेयर मिस्ट तैयार करें। यह हेयर मिस्ट आपके बालों को अतिरिक्त नमी प्रदान करेगा।
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप डिस्टिल्ड वाटर
- एक ग्रीन टी बैग
- 1-2 चम्मच ग्लिसरीन
हेयर मिस्ट बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक चौथाई कप गरम डिस्टिल्ड वाटर लें और उसमें एक ग्रीन टी बैग डालकर छोड़ दें।
- कुछ देर बाद ग्रीन टी बैग बाहर निकालें और बचा हुआ डिस्टिल्ड वाटर भी इसमें डालें।
- अब आप इसमें ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें और फ्रिज में स्टोर करें।
- जब भी जरूरत हो, इस हेयर मिस्ट का इस्तेमाल करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।