बालों के बढ़ने से लेकर शाइन लाने तक में मदद करेगा यह घरेलू नुस्खा

हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल खूबसूरत और हेल्दी नजर आए। इसके लिए हम आए दिन नए से नए हेयर केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। वहीं बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण हमारे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि बालों को को बार सही पोषण नहीं मिल पाता है, जिसके कारण भी हमारे बाल टूटने लगते हैं या पतले हो जाते हैं।
हालांकि आपको हेयर केयर के लिए मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स को बनाते समय न जाने कितने प्रकार का केमिकल इस्तेमाल किया जाता है जो बालों की सुन्दरता को छीन भी सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपके बालों को पोषण देने में मदद करेगा जो आपके बालों के बढ़ने के लेकर शाइन को वापिस लाने तक में आपकी मदद करेगा।
आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा जेल
- प्याज का रस
इसे भी पढ़ें : बालों को घना बनाने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा काम
प्याज के फायदे
- प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है, जो बालों को चमकदार और घना बनाने में मदद करता है।
- इसमें सल्फर मौजूद होने के कारण ये बालों को पतला होने से बचाता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने के लिए भी प्याज बेहद फायदेमंद होता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व बालों को नमी प्रदान करने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल के फायदे
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।
इसे भी पढ़ें : हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
कैसे करें इस्तेमाल?
- बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को पीसकर और पीसे हुए प्याज को कपड़े में लपेटकर उसमें मौजूद रस निकाल लें।
- इसमें एलोवेरा के पत्तों को छीलकर जेल को निकल लें और प्याज के रस के साथ मिला लें।
- आप चाहे तो इसमें विटामिन-ई की एक कैप्सूल को काटकर डाल सकती हैं।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगायें।
- बालों में करीब 15 से 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी की मदद से बालों को धो लें।
- शैम्पू और कंडीशनर यानी बालों को सही तरीके से धोने के बाद आपको हल्का-फुल्का बदलाव नजर आने लगेगा।
- लगातार इस नुस्खे का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपके बाल कुछ ही दिन में घने और लंबे नजर आएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बालों को हेल्दी बनाने का घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।