बालों को घना बनाने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा काम

बालों का सही तरह से ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए हम कई तरह के हेयर केयर रूटीन को भी फॉलो करते हैं। वहीं अक्सर आप और हम जैसे कई लोग बालों के पतले होने की समस्या से परेशान नजर आते हैं और कई बार बाल झड़ने भी लग जाते हैं।
बालों का झड़ जाना या पतला हो जाना, यह आजकल आम बात है। वहीं इसके लिए आपको बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जगह पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी बीच ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी जी ने हमें बताया कि बालों को घना बनाने के लिए मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं कैसे करें बालों को घना बनाने के लिए मेथी दाने का इस्तेमाल और इसके फायदे।
आवश्यक सामग्री
- मेथी दाना
- एलोवेरा जेल
इसे भी पढ़ें : Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
मेथी दाना के फायदे
- मेथी दाना बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
- साथ ही पतले बालों को वॉल्यूम देने का भी काम करता है।
- इसके अलावा हेयर ग्रोथ में भी मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है।
एलोवेरा जेल के फायदे
- स्कैल्प से सभी तरह का इन्फेक्शन खत्म करने के लिए एलोवेरा जेल बेहद फायदेमंद होता है।
- वहीं एलोवेरा जेल बालों को सही तरह से नमी देने का काम भी करता है।
- एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व बालों को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : रोजाना इस तरह करें बालों की देखभाल
कैसे करें इस्तेमाल?
- बालों को घना बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने को बारीक पीस लें और छान लें।
- मेथी दाने को छान लेने के बाद इसे करीब 1 से 2 घंटे तक भिगोकर रख दें।
- इसे सूखाने के बाद आप इसमें एलोवेरा जेल को मिलायें।
- वहीं अगर आपके बाल या स्कैल्प ड्राई है तो इसमें विटामिन-ई की एक कैप्सूल को काटकर डालें।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगायें।
- बालों में करीब 20 से 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी की मदद से बालों को धो लें।
- शैम्पू और कंडीशनर यानी बालों को सही तरीके से धोने के बाद आपको हल्का-फुल्का बदलाव नजर आने लगेगा।
- लगातार इस नुस्खे का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपके बाल कुछ ही दिन में घने और लंबे नजर आएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बालों को घना बनाने का आसान उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।