Face Pack: घर पर रखीं इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं 15 मिनट में ये फेस पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
-1727267292958.webp)
साफ-सुथरा चेहरा हम सभी को चाहिए होता है। लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और मौसम की वजह से त्वचा एक जैसी नहीं रह पाती है। इससे चेहरे का निखार धीरे-धीरे गायब होने लगता है। इसकी वजह से हम पार्लर जाते हैं और फेशियल, ब्लीच करवाते हैं। लेकिन इससे भी चेहरे का निखार कुछ ही समय के लिए रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर ही अपने चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए फेस पैक बनाएं और अप्लाई करें। फेस पैक को बनाने का तरीका टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। आप भी इनके तरीके से फेस पैक बना सकती हैं।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री

- चावल का आटा- 1 चम्मच
- मलाई- 1 चम्मच
फेस पैक बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसके लिए आपको एक कटोरी में चावल का आटा लेना है।
- इसमें मलाई को मिक्स करना है।
- अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके पैक बनाना है।
- इसके बाद अपने चेहरे को पानी से साफ करके फेस पैक को अप्लाई करना है।
- फिर इसे करीब 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने देना है।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
- इसे अपालई करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा।
- इस फेस पैक को आप हफ्ते में 2 बार जरूर ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के नूर के आगे चांद भी पड़ जाएगा फीका, रोज लगाएं घर पर बना यह उबटन
फेस पैक लगाने के फायदे
- फेस पैक को लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है।
- त्वचा के इवन टोन के लिए फेस पैक को अप्लाई किया जाता है।
- झुर्रियां और फाइन लाइंस के लिए आपको फेस पैक लगाना चाहिए।
- त्वचा में एलर्जी और इरिटेशन को कम करने में मदद करता है फेस पैक
- त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है फेस पैक
- फेस पैक लगाने से आपकी स्किन हेल्दी रहती है।
टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके से आप फेस पैक बनाएंगी, तो इससे आपके चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो दिखेगा। साथ ही, आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं मिलेगी। इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 बार भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Face Pack For Skin: वीकेंड पर करें स्किन केयर लगाएं जल्दी बनने वाले ये फेस पैक, चमक जाएगी त्वचा
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।