Flax seeds Face Pack: चेहरे पर नजर आएगी चमक लगाएं फ्लैक्स सीड्स से बने ये फेस पैक

खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसी वजह से हम अक्सर अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट की जानकारी लेकर इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई सारे प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो हम एक्सपर्ट की सलाह पर लगाते हैं। लेकिन इसका असर भी कुछ समय के लिए दिखाई देता है। इसके बाद चेहरे पहले की तरह डल होने लगता है। ऐसे हमें आप घर पर बने फ्लैक्स सीड्स के फेस पैक को लगाएं। इसे लगाने से आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करेगी। साथ ही, खूबसूरत नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं इसे आप कितने तरीके से बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं।
फ्लैक्स सीड्स स्किन पर क्यों लगाना चाहिए

फ्लैक्स सीड्स का इस्तेमाल लोग खाने में करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसको खाने से वजन कम होता है। लेकिन अगर आप इसे चेहरे पर अप्लाई करेंगी तो इससे चेहरे पर चमक आएगी। इससे चेहरा हाइड्रेट रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो चेहरे पर सूजन और एक्ने की प्रॉब्लम को कम करते हैं। इसलिए भी आपको इसका इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए।
फ्लैक्स सीड्स और शहद का फेस पैक
- फ्लैक्स सीड्स को सबसे पहले मिक्सी में पीस लें।
- अब इसे एक कटोरी में निकालकर रखना है।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच शहद को मिलाना है।
- अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट लगा रहने दें।
- इससे आपकी स्किन को नमी मिलेगी और चमक आएगी।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए रोज रात को चेहरे पर लगाएं ये 3 तरह के फेस पैक
फ्लैक्स सीड्स और दही का फेस पैक

- इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको फ्लैक्स सीड्स को पीसना है।
- अब इसमें 2 चम्मच दही को मिक्स करना है।
- इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
- इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें।
फ्लैक्स सीड्स के फेस पैक को आप हफ्ते में 1 बार चेहरे पर लगाएं। लेकिन अगर आपकी स्किन पर ज्यादा ऑयल आ रहा है, तो इसे अप्लाई न करें। इससे आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट सलाह जरूर लें, ताकि आपकी स्किन हेल्दी रहे।
इसे भी पढ़ें: जानें रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट जरूर करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।