ड्राइनेस कम करने के लिए ऐसे करें बादाम तेल का इस्तेमाल, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीका

सर्दियों में ड्राइनेस होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर सर्दियों में आपके चेहरे पर भी काफी ड्राइनेस हो रही है और आप इससे परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे की ड्राइनेस को कम कर सकती हैं और त्वचा को खूबसूरत, मुलायम बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में।
ड्राइनेस के लिए बादाम का तेल
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें ठंड के मौसम में त्वचा पर खिंचाव होने लगता है और इस वजह से वे काफी परेशान रहती हैं। अगर सर्दियों में आपकी भी स्किन रूखी और बेजान होने लगती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सर्दियों में एक खास तेल का इस्तेमाल कर चेहरे की मसाज कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं बादाम तेल की।
-1763742232107.jpg)
बादाम के तेल का इस्तेमाल
बादाम तेल स्किन और बाल दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप रोजाना रात में सोने से पहले बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल दोनों को मिलाकर इस मिश्रण को रातभर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे भी आपकी ड्राइनेस कम होगी और स्किन मुलायम बनेगी। इसके अलावा आप बादाम तेल से टोनर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
बादाम तेल का टोनर बनाने के लिए सामग्री -
- बादाम का तेल
- नारियल तेल
- गुलाब जल
- विटामिन ई कैप्सूल
![INS (68)]()
बादाम तेल का टोनर बनाने का तरीका
- इस टोनर को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में बादाम तेल निकाल लें।
- अब इस तेल में नारियल तेल, गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल को मिलाएं।
- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल या एयर टाइट डिब्बी में भर लें।
- यह आपका होममेड टोनर बनकर तैयार है।
- इसे आप रोजाना रात में सोने से पहले लगाकर सो सकती हैं।
- अगर आप इस मिश्रण का पहली बार चेहरे पर इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें ये बादाम तेल से बना खास टोनर, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
-1763742248633.jpg)