Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

इस आसान तरीके से घर पर बनाएं detan body wash, टैनिंग से मिलेगी राहत

अगर आप भी तेज धूप की वजह से होने वाली टैनिंग को कम करना चाहती है, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे डी टैन बॉडी वॉश के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती है।
Updated:- 2025-06-15, 13:14 IST
image

गर्मी के मौसम में तेज चिलचिलाती धूप की वजह से ट्रेनिंग होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान हो सकती है। अगर आप भी तेज धूप की वजह से होने वाली टैनिंग को कम करना चाहती है और अपने हाथ पैर को खूबसूरत बनाना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे डी टैन बॉडी वॉश के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती है। 

घर पर रहकर तैयार करें डी टैन बॉडी वॉश

tan (2)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी तेज धूप के कारण होने वाली टैनिंग की वजह से परेशान रहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर डी टैन बॉडी वॉश तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। बॉडी वॉश को घर पर तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें:  Laser Treatment: लेजर ट्रीटमेंट के बाद इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान

डी टैन बॉडी वॉश बनाने के लिए सामग्री -

  • ओट्स
  • शुगर
  • कॉफी पाउडर
  • दही
  • नींबू

डी टैन बॉडी वॉश बनाने का तरीका

tan (3)

अगर आप भी घर पर डी टैन बॉडी वॉश बनाना चाहती है, तो सबसे पहले मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से ओट्स को बारीक पीस ले। इसके बाद इसमें पिसे हुए ओट्स को एक कंटेनर में निकाल लें। अब इसमें शुगर पाउडर, कॉफी पाउडर और थोड़ा दही मिक्स कर दे। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसमें नींबू की कुछ बूंदें भी ऐड कर दें। अब आप इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट ले और 15 मिनट के लिए अपनी बॉडी पर लगा ले। समय पूरा होने के बाद आप इसे धो सकती है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: वैक्स के बाद आपको भी होती है स्किन प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।