Collagen Skin Treatment: इस 5 मिनट के होम कोलेजन ट्रीटमेंट से पाएं यूथफुल स्किन, यहां जानें आसान स्टेप्स

हमारी स्किन को जवां और चमकदार बनाए रखने में कोलेजन नाम का एक खास प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, ये कोलेजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। यही कारण है कि हमारे चेहरे पर ढीलापन और झुर्रियां नजर आने लगती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपनी त्वचा की खोई हुई चमक और कसावट वापस लाना चाहती हैं, तो इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक खास रेमिडी बताई है।
जी हां, उन्होंने खास कोलेजन पोटली के बारे मे जानकारी दी है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सारे सामान नेचुरल हैं और आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। उन्होंने इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया है। आइए जानते हैं-
-1762762207292.jpg)
कोलेजन पोटली क्यों है खास?
आपको बता दें कि ये पोटली कुछ ऐसी नेचुरल चीजों से बनाई जाती है जो आपकी त्वचा के कोलेजन को बढ़ाने और उसे हेल्दी रखने में मदद करती हैं।
इसे भी पढ़ें: झुर्रियां होंगी कम, त्वचा बनेगी रेशम सी! सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें नेचुरल कोलेजन बाम
इन चीजों का होता है इस्तेमाल
- गुलाब की पंखुड़ियां: इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं, नमी बनाए रखते हैं, रेडनेस और सूजन को भी कम करके त्वचा को शांत करते हैं। ये आपकी त्वचा को एक गुलाबी निखार भी देती है।
- आंवला: ये विटामिन सी का एक बढ़िया स्त्रोत है। विटामिन सी न केवल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, बल्कि ये शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है। ये दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी मददगार है।
- केसर: ये अपने चमक लाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। केसर त्वचा की रंगत में सुधार करता है। एंटी-एजिंग से भरपूर केसर त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाता है।
- मुलेठी: इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। मुलेठी त्वचा को निखारती है, टैनिंग को कम करती है और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती है।
ये सभी सामग्रियां मिलकर एक ऐसा मिश्रण तैयार करती हैं जो आपकी त्वचा को डीप क्लेंज करके, उसे नमी देकर और कोलेजन को सपोर्ट करके उसे जवां और हेल्दी बनाने का काम करता है।
View this post on Instagram
कैसे बनाएं ये पोटली?
इन सभी सामग्रियों को इकट्ठा करके सूती कपड़े में लपेट लें। एक धागे से बांधकर पोटली बना लें। अगर ये ड्राई हैं ताे आप इसे एयरटाइट कंटेनर में 15 दिनों तक रख सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस पोटली को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और इसमें मुश्किल से आपको 5 मिनट लग सकते हैं।
- पोटली को गर्म करें: सबसे पहले, इस हर्बल पोटली को हल्का गर्म करें। आप इसे गर्म पानी में दो मिनट के लिए डुबो सकती हैं या फिर किसी स्टीमर पर हल्का गर्म कर सकती हैं। ध्यान रखें कि पोटली इतनी गर्म न हो कि आपकी त्वचा जल जाए, ये केवल गुनगुनी होनी चाहिए।
- चेहरे पर हल्के से थपथपाएं (Dab): गुनगुनी पोटली को अपने चेहरे पर धीरे-धीरे और हल्के हाथ से थपथपाएं। इसे चेहरे पर रगड़ना नहीं है, सिर्फ दबाव (dab) देना है। माथे, गालों, ठोड़ी और गर्दन पर हल्के-हल्के से दबाव डालते हुए घुमाएं।
- सर्कुलर मोशन में करें मालिश: अब पोटली को गालों पर और जबड़े की रेखा (jawline) पर गोलाकार (circular motion) में घुमाएं। ये आपकी त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इससे नेचुरली निखार मिलेगा।
- पांच मिनट का दें समय: इस पूरे प्रॉसेस को सिर्फ 5 मिनट तक करें। ये न केवल आपकी त्वचा को ट्रीट करेगा, बल्कि आपको फ्रेश फील भी कराएगा।
- धो लें: ट्रीटमेंट के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें और अपनी पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगा लें।
इस ट्रीटमेंट के फायदे
- इससे आपकी स्किन में कसाव आएगा।
- झुर्रियां कम दिखाई देंगी।
- चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।
- त्वचा को ऑक्सीजन और पोषण मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: स्किन को जवां और ग्लोइंग बना सकती हैं ये तीन चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल
ये 5 मिनट का आसान होम ट्रीटमेंट आपकी स्किनकेयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा बन सकता है। इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। आपको बदलाव खुद देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
(ये सभी इनपुट प्रोफेशनल न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के इंस्टाग्राम पर https://www.instagram.com/p/DQzITFEDFYW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ== से ली गई हैं।)
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।