स्ट्रेच मार्क्स होना बिल्कुल नॉर्मल है और हम में से ज़्यादातर को ये कभी न कभी किसी ना किसी वजह जैसे प्रेग्नेंसी या वजन बढ़ने-घटने की वजह से होने लगते हैं। अक्सर हम इन स्ट्रेच मार्क्स को देखकर परेशान होने लगती हैं और तरह-तरह की महंगी क्रीम खरीदकर उसका इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं, जबकि आपको वास्तव में ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो बिल्कुल नेचुरल तरीके से भी अपनी स्किन को थोड़ा एक्स्ट्रा प्यार दे सकती हैं। इसके लिए आप खुद घर पर ही नारियल क्रीम बनाकर इस्तेमाल करें।
इस तरह की क्रीम में ना तो कोई हार्श केमिकल होते हैं और ना ही महंगे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि घर पर स्ट्रेच मार्क्स के लिए बनी नारियल क्रीम आपकी पॉकेट और स्किन दोनों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह क्रीम आपकी स्किन को अंदर से नरिश करती हैं और हील करती हैं। इससे आपकी स्किन अच्छे से मॉइश्चराइज़ होती है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स से भरपूर यह क्रीम आपकी स्किन को सॉफ्ट व स्मूद बनाती है, जिससे टाइम के साथ स्ट्रेच मार्क्स हल्के नजर आने लगते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको स्ट्रेच मार्क्स के लिए घर पर ही नारियल क्रीम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रही हैं-
नारियल क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए-
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 2 चम्मच नारियल दूध
- 1 चम्मच शिया बटर
- एक कैप्सूल विटामिन ई ऑयल
- कोई छोटा डिब्बा या कंटेनर क्रीम रखने के लिए
इसे भी पढ़ें-नारियल की मलाई को ना समझें बेकार, घर पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपी
स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल क्रीम कैसे बनाएं-
- नारियल क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले शिया बटर को पिघलाएं। इसके लिए आप डबल बॉयलर या माइक्रोवेव की मदद ले सकते हैं।
- ध्यान रखें कि यह ज़्यादा गर्म ना हो, बस हल्का पिघला हुआ हो।
- अब एक बाउल में पिघला हुआ शीया बटर, नारियल तेल और नारियल दूध डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें विटामिन ई ऑयल डालें। यह स्किन को रिपेयर करने के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स हल्का करने में भी काम आता है।
- तैयार मिक्सचर को किसी छोटे कंटेनर में डाल दें।
- अब आप इसे रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें। अगर थोड़ा पतला लगे तो फ्रिज में भी रख सकते हैं।
- स्ट्रेच मार्क्स के लिए नारियल क्रीम को कैसे इस्तेमाल करें
- हर रोज़ नहाने के बाद क्रीम को स्किन पर लगाएं।
- अब आप सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- आप इसे रोज़ाना 1 या 2 बार लगाएं।
- कुछ हफ्तों तक लगातार ऐसा करें। आपको जल्द ही असर नजर आने लगेगा।
होममेड नारियल क्रीम स्ट्रेच मार्क्स में किस तरह फायदेमंद है
- अगर आप घर पर इस होममेड नारियल क्रीम को बनाकर इस्तेमाल करती हैं तो यह स्ट्रेच मार्क्स में कई तरह से फायदेमंद है-
- क्रीम बनाते समय नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो स्किन के अंदर तक जाकर उसे हाइड्रेट रखते हैं।
- वहीं, नारियल के दूध में विटामिन सी और ई होते हैं जो स्किन को आराम देते हैं। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे फीके पड़ने लगते हैं।
- वहीं, विटामिन ई स्किन कोलेजन बढ़ाता है और स्किन को जल्दी ठीक करता है। यह पहले से मौजूद स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने और नए बनने से रोकने में काफी असरदार है।
- वहीं, शिया बटर फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी को बेहतर बनाता है। इससे स्किन फैलने के दौरान नहीं फटती। जिसकी वजह से स्ट्रेच मार्क्स नहीं बनते हैं।
इसे भी पढ़ें-क्या नारियल के दूध और क्रीम का स्वाद एक जैसा होता है? आइए जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों