बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ऐसे बनाएं ब्लीच

चेहरे पर मौजूद बाल देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। इन्हें छुपाने के लिए महिलाएं फेस ब्लीच करवाती हैं। यह फेशियल हेयर के कलर को लाइट करने में मदद करता है। बाजार में मिलने वाली ब्लीच केमिकल से बनी होती है, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आपको अपनी त्वचा पर केवल नेचुरल चीजों का उपयोग करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही फेस ब्लीच बनाना सिखाएंगे।
हल्दी और संतरे के रस
हल्दी के इस्तेमाल से त्वचा ब्राइट नजर आती है। यही नहीं, इसके उपयोग से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों की समस्या भी कम हो जाती है। संतरे के रस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो नेचुरल ब्लीचिंग के रूप में काम करता है। इसलिए चेहरे को ब्लीच करने के लिए यह दोनों चीजें फायदेमंद होगी।
आवश्यक सामग्री?
- 2 चम्मच संतरे का रस
- चुटकी भर हल्दी
क्या करें?
- संतरे का ताजा रस निकाल लें।
- अब 2 चम्मच संतरे के रस में चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
- आप दोनों चीजों की मात्रा अपने हिसाब से बड़ा भी सकती हैं।
- दोनों चीजों को मिक्स करें, लीजिए तैयार है होममेड फेस ब्लीच।
कैसे करें इस्तेमाल?
- ब्लीच को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट बाद त्वचा को साफ कर लें।
- रोजाना इस ब्लीच के इस्तेमाल से आपको फायदा नजर आने लगेगा। (फेशियल हेयर रिमूव कैसे करें)
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट से जानें चेहरे को ब्लीच करने का सही तरीका
खीरे से बनाएं ब्लीच
खीरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। आप अलग-अलग तरीकों से चेहरे पर खीरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरे की मदद से फेस ब्लीच भी बनाई जा सकती है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आवश्यक सामग्री?
- 1/2 कप खीरे का रस
- 1 चम्मच नींबू का रस
क्या करें?
- सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
- अब 1/2 कप खीरे के रस में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- आप इस ब्लीच का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:फेस ब्लीच करने से पहले जान लें ये बातें
कैसे करें इस्तेमाल?
- कॉटन पैड की मदद से इस रस को अपने चेहरे पर लगाएं।
- जब यह सूख जाए तब अपने चेहरे को पानी से धो लें।
- इस ब्लीच का इस्तेमाल रोजाना करें।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको त्वचा पर नींबू के रस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप बाजार में मिलने वाली ब्लीच का इस्तेमाल कर रही हैं तो महीने में एक बार ही करें। इसके ज्यादा इस्तेमाल से चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है।
- स्किन टाइप के अनुसार ही ब्लीच का उपयोग करें। आपको पता होना चाहिए कि आपकी स्किन पर कौन-सी चीजें सूट करती हैं, इसी अनुसार ब्लीच भी खरीदें।
- फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आप रेजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों की ग्रोथ के डायरेक्शन में ही हेयर रिमूव करें।
नोट: इस आर्टिकल में नेचुरल चीजों की मदद से ब्लीच बनाने का तरीका बताया है। इसलिए रिजल्ट में समय लग सकता है, क्योंकि नेचुरल चीजें असर दिखाने में समय लेती हैं। एक ही उपयोग में आपको फर्क नजर नहीं आएगा। साथ ही किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हाथ या पैर पर आप ये ब्लीच ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि क्या यह आपकी स्किन के लिए सही है या नहीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।