herzindagi
image

ठंड के मौसम में स्मूथ और ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट हैं ये खास स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी सर्दियों में अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो अब आप एक्सपर्ट का बताया एक खास स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं। इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को सुन्दर बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-12-07, 11:31 IST

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो स्किन रिलेटेड ट्रीटमेंट भी लेती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे  भी आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखना चाहती हैं और इसके लिए होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहती हैं,  तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे स्क्रब के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

एक्सपर्ट का बताया खास स्क्रब 

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colors Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सर्दियों में कुछ स्क्रब ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल करने से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम हो सकती हैं। ऐसे में अब आप ठंड में एक खास स्क्रब का इस्तेमाल कर त्वचा को स्मूथ और मुलायम बना सकती हैं। घर पर रहकर चावल से स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2025-11-10T181102.702

चावल से स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

  • चावल
  • शहद
  • कॉफी
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें

चावल से स्क्रब बनाने का तरीका

सर्दियों में त्वचा को खूबसूरत और मुलायम बनाने के लिए अब आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर पर रहकर स्क्रब बनाने का तरीका बहुत आसान हैं।

स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले आप रात भर चावल को भिगोकर रखें।

यह भी पढ़ें:  इन आसान तरीकों से घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, बढ़ेगी खूबसूरती

भीगे हुए चावल को पानी से अलग कर पीस लें।

1 - 2025-11-10T181059.483

अब इस पेस्ट में थोड़ा शहद और नींबू का रस मिला दें।

इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद आप इसमें कॉफी पाउडर मिक्स कर दें।

अब इस पेस्ट को अच्छा तरह फेंट लें, उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

अब आपका स्क्रब तैयार है, इसे आप अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं।

इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने के साथ-साथ आप इसे गर्दन पर भी लगा सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: कॉफी स्क्रब का करती हैं चेहरे पर इस्तेमाल? तो सर्दी का मौसम आने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बात

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।