Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Dark Elbows Remedy: ₹2 में अब दूर होगा कोहनी का कालापन, खिल उठेगी स्किन

How To Get Rid Of Dark Elbow: आज के समय में ज्‍यादातर लोगों को कोहली के कालेपन की समस्‍या है। इससे छुटकारा पाने के लि‍ए लोग बाजार से महंगे प्रोडक्‍ट्स खरीदते हैं। हालांक‍ि, इसके बावजूद कोई खास फर्क देखने को नहीं म‍िल रहा है। ऐसे में अगर इस समस्‍या से छुटकारा (Tips To Clean Dark Elbows) पाना चाहती हैं तो हम आपको एक ऐसा नुस्‍खा बता रहे हैं ज‍िससे आप मात्र 2 रुपये के सामान में कोहनी का कालापन दूर कर सकती हैं।
Updated:- 2026-04-11, 18:33 IST
dark elbows remedy

Dark Elbow Cleaning Tips: आजकल हर कोई कोहनी के कालेपन से जूझ रहा है। इससे हम कोई भी स्लीवलेस ड्रेस नहीं पहन पाते हैं क्योंकि जब हमारे हाथ काले नजर आते हैं तो शर्मिंदगी महसूस होती है। ज़्यादातर लोग सिर्फ स्किन की खूबसूरती निखारने में लगे रहते हैं। ऐसे में कोहनी और घुटनों के कालेपन पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता है, लेकिन जब शॉर्ट ड्रेसेस पहनने की बारी आती है तब दिक्कत होती है।

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ सुथरी दिखे। ऐसे में अगर आप कोहनी के कालेपन से परेशान हैं तो हम आपको आपके किचन में रखी चीजों से इसे साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आप घर पर ही सिर्फ 2 रुपये की चीज से कोहनी का कालापन दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

dark elbows remedy (1)

उपाय 1: हल्दी और दूध

हमारे यहां भारतीय घरों में किचन में हल्दी और दूध तो जरूर से मि‍ल जाती है। कोहनी का कालापन दूर करने के लिए ये सबसे असरदार तरीका है। आपको इसका पेस्ट बनाना है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी लें और उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को कोहनी पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें। इससे स्किन साफ होगी और स्किन भी सॉफ्ट नजर आएगी। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं तो कोहनी का कालापन दूर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Black Neck and Knees: रसोई की इन 3 चीजों में छिपा है काली गर्दन, कोहनी और घुटनों से छुटकारा पाने का राज

उपाय 2: हल्दी और पेट्रोलियम जेली

अगर आपके कोहनी की स्किन डार्क होने के साथ-साथ बहुत ड्राई भी है तो आप हल्दी और पेट्रोलियम जेली से भी ये दिक्कत दूर सकती हैं। इसके लिए चुटकी भर हल्दी में थोड़ा था पेट्रोलियम जेली मिला लें। अब इसे कोहनी पर 10 मिनट के लिए लगा लें। इससे आपकी स्किन को मॉइश्चर मिलेगा और स्किन टोन में भी सुधार आएगा। साथ ही कालापन भी दूर होगा।

यह भी पढ़ें- गर्दन पर जमा कालापन बन रहा है शर्मिंदगी का कारण? आजमाएं ये खास और असरदार उपाय

dark elbows remedy (2)

कितने दिन में दिखेगा असर?

इसका इस्तेमाल आपको हफ्ते में तीन से चार बार करना होगा। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं तो आपको एक से दो हफ्तों में ही फर्क देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: क‍िचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्‍क्र‍ब, ₹15 में म‍िलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्‍वचा

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • बहुत जोर से कोहनी को रगड़े नहीं
  • रोज नहाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं
  • कोशिश करें फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें
  • हफ्ते में एक बार नींबू से भी कोहनी को हल्का रगड़ सकती हैं

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह इस्तेमाल करें ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, बाल बनेंगे घने, काले और मजबूत

तो अगर आप भी कोहनी के कालेपन से परेशान हैं तो ऊपर बताए गए नुस्खों को आजमा सकती हैं। इससे कालापन तो दूर होगा ही, साथ ही कोहनी भी सॉफ्ट नजर आएगी।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।