हैवी मेकअप के बाद भी चेहरे पर बना रहेगा ग्लो, एक्सपर्ट्स से जानें स्किन प्रोटेक्शन के टिप्स

फेस्टिव सीजन में बैक-टू-बैक पार्टियां, देर रात तक जागना और हर दिन हैवी मेकअप करना तो बहुत आम बात है। इस दौरान फेस्टिवल्स को एंजॉर करना जितना मजेदार होता है, हमारी स्किन के लिए यह उतना ही थकाऊ हो जाता है। लगातार मेकअप और भागदौड़ की वजह से हफ्ते के आखिरी तक स्किन ड्राई दिखने लगती है, चेहरे की चमक गायब हो जाती है और पिंपल्स या ब्रेकआउट्स की परेशानी शुरू हो जाती है।
स्किन को डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
ऐसे में चेहरे का नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए सही तरीके से स्किनकेयर करना बहुत जरूरी होता है। इसके बारे में DermaPuritys की सीईओ ललिता आर्य ने विस्तार से बताया है कि फेस्टिव सीजन की इस भागदौड़ में आप कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर अपनी स्किन को डैमेज होने से बचा सकती हैं और अपना ग्लो बनाए रख सकती हैं। जैसे- नींद पर ध्यान देना, पर्याप्त पानी पीना और ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करना। आइए जानते हैं-
image credit- magnific
1. नींद, पानी और सनस्क्रीन से समझौता न करें
पार्टियों के चक्कर में नींद अक्सर पूरी नहीं हो पाती है। महिलाएं देर रात तक जगती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि अच्छी नींद लें। दिनभर खूब पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे। इसके अलावा सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें। बिजी रूटीन में ये बेसिक बातें हम भूल जाते हैं, लेकिन स्किन को हेल्दी रखने के लिए ये चीजें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। सनस्क्रीन तो दिन में तीन से चार बार लगाएं ही। खासकर जब आपको देर तक बाहर रहना हो।
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, खिल उठेगी रंगत
2. नए प्रोडक्ट्स के साथ एक्सपेरिमेंट न करें
फेस्टिव सीजन के दौरान कोई भी नया स्किनकेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि नए प्रोडक्ट का अचानक इस्तेमाल करने से चेहरे पर रिएक्शन या पिंपल्स हो जाते हैं। इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। इसलिए सिर्फ उन्हीं चीजों का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन को सूट करती हों।
3. सोने से पहले मेकअप रिमूव करें
फेस्टिवल के दौरान सबसे बड़ी गलती यही होती है क&zwja;ि लोग देर रात पार्टी से लौटने के बाद आलस में बिना मेकअप रि&zwja;मूव करे ही सो जाते हैं। ऐसा करने से मेकअप, पसीना और ऑयल पोर्स में जमा हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स आने लगते हैं। इसलिए सोने से पहले फेसवॉश या क्लींजर से चेहरे को साफ जरूर करें और स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
image credit- magnific
इन बातों का रखें ध्यान
फेस्टिव सीजन में त्वचा को एक्स्ट्रा डैमेज होने से बचाने और ग्लो बरकरार रखने के लिए इन बातों का ध्यान रख सकती हैं। जैसे-
- हैवी मेकअप करने से ठीक पहले एक अच्छा प्राइमर जरूर लगाएं। इससे स्किन और मेकअप के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है।
- हर 2-3 दिन में अपने मेकअप टूल्स को साफ जरूर करें।
- पार्टी में अगर चेहरे पर ऑयल या पसीना आए, तो बार-बार पाउडर थोपने के बजाय ब्लॉटिंग पेपर से एक्स्ट्रा ऑयल सुखाएं।
- लगातार मैट या हैवी लिपस्टिक लगाने से होंठ फटने लगते हैं। इसलिए मेकअप से पहले और सोने से पहले नारियल तेल या लिप बाम लगाना न भूलें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- अपराजिता के फूलों से घर पर बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, चेहरे पर आ सकता है दोगुना निखार
Image Credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।