अपराजिता के फूलों से घर पर बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, चेहरे पर आ सकता है दोगुना निखार

अगर आप 35 की उम्र के बाद जवां त्‍वचा पाना चाहती हैं, तो अपराज‍िता के फूलों से एंजी एज‍िंग क्रीम बना सकती हैं।
Updated:- 2026-10-17, 08:44 IST
aparajita flower anti aging cream

35 के बाद चेहरे पर उम्र का असर द‍िखने ही लगता है। त्वचा रूखी हो जाती है या चेहरे की चमक भी कम होने लगती है। ऐसे में मह‍िलाएं बाजार से महंगी क्रीम खरीदकर इस्‍तेमाल करने लगती हैं। हालांक‍ि, इसके बाद भी कोई खास फर्क नहीं देखने को म‍िलता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घर पर मिलने वाली कुछ चीजों से भी स्किन केयर किया जा सकता है?

अपराजिता का नीला फूल भी उन्‍हीं चीजों में से एक है। यह फूल देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही ये स्‍क‍िन केयर में भी काम आता है। ऐसे में हम आपको अपराजिता के फूलों से एंजी एज‍िंग क्रीम बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। अगर आप न‍ियम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करेंगी तो चेहरे पर दोगुना न‍िखार आ सकता है। आइए जानते हैं क‍ि आप इसका क्रीम कैसे बना सकती हैं और इस्‍तेमाल करने का तरीका क्‍या है? ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव इसके बारे में बता रही हैं-

aparajita flower anti aging cream (1)

image credit- pinterest/natural macie

अपराजिता के फूल स्किन के लिए कैसे हो सकते हैं फायदेमंद?

आपको बता दें क‍ि अगर आप जवां और न‍िखरी त्‍वचा पाने के ल‍िए अपराज‍िता के फूलों से बनी क्रीम का इस्‍तेमाल करती हैं, ताे कुछ ये फायदे म‍िल सकते हैं। जैसे-

  • अपराजिता के फूलों में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स चेहरे का ग्‍लो बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
  • चेहरे की ड्राइनेस भी कम हो सकती है और आपकी त्‍वचा भी जवां रह सकती है।

यह भी पढ़ें- झुर्रियां कम करने और ग्‍लो के लिए कोलेजन पाउडर लेना चाहिए या नहीं? जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

घर पर अपराजिता के फूलों से कैसे बनाएं क्रीम?

अगर आप इस फूल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहती हैं, तो घर पर एक मॉइश्चराइजिंग क्रीम बना सकती हैं। इसके लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • 4 से 5 साफ अपराजिता के फूल
  • 2 चम्मच पानी
  • 1 चम्मच बिना खुशबू वाला प्‍लेन मॉइश्चराइजर
  • थोड़ी-सी एलोवेरा जेल

aparajita flower anti aging cream (2)

image credit- shutterst

अपराज‍िता के फूलों से एंटी एज‍िंग क्रीम बनाने का तरीका

इसे बनाना कोई मुश्‍क‍िल काम नहीं है। इसके ल‍िए

  • सबसे पहले अपराजिता के फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
  • अब एक छोटे बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें फूल डालकर कुछ मिनट रहने दें।
  • पानी का रंग कुछ ही देर में ठंडा हो जाएगा।
  • अब इसे ठंडा होने दें और छान लें।
  • इसके बाद एक साफ कटोरी में थोड़ा-सा मॉइश्चराइजर लें।
  • अब इसमें अपराजिता के पानी की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • चाहें तो थोड़ी-सी एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं।
  • अब इसे अच्छी तरह मिलाकर इस्तेमाल करें।

बस ध्यान रखें क‍ि इसे थोड़ा ही बनाएं, क्‍योंक‍ि इसे ज्‍यादा समय तक स्‍टोर नहीं क‍िया जा सकता है।

चेहरे पर लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

घर पर बनी कोई क्रीम हर किसी की स्‍क‍िन को सूट करे, ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में इसका इस्‍तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना भी जरूरी है। जैसे-

  • इस क्रीम का इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • चेहरे पर काेई जलन या खुजली हो, तो तुरंत चेहरा धाे लें।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी कोई द‍िक्‍क‍त है, तो एक्‍सपर्ट की सलाह लेकर ही इस्‍तेमाल करें।
  • क्रीम लगाने के बाद भी सनस्‍क्रीन लगाना न भूलें।

यह भी पढ़ें- 40+ महिलाएं हफ्ते में एक बार लगाएं यह फेस पैक, चेहरे पर दिखेगा एंटी-एजिंग असर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific

FAQ
नॉर्मल नाइट क्रीम और अपराजिता क्रीम में क्या फर्क है?
नॉर्मल क्रीम में केमिकल्स हो सकते हैं, जबकि अपराजिता क्रीम में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा को कुदरती निखार देते हैं।
अपराजिता क्रीम को कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
इसमें कोई प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते, इसलिए इसे फ्रिज में रखकर सिर्फ 4 से 5 दिन तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। फ्रेश बनाना सबसे बेहतर रहता है।
अपराजिता के इस नेचुरल एंटी-एजिंग क्रीम को कब लगाना सबसे फायदेमंद है?
इसे रात को सोने से पहले साफ चेहरे पर लगाना सबसे अच्छा होता है। रात भर में स्किन इसे अच्छे से एब्जॉर्ब कर लेती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।