त्योहारों पर त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, खिल उठेगी रंगत

त्योहारों से पहले कामकाजी महिलाओं के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. ब्लासम कोचर ने घर पर ही त्‍वचा को निखारने के घरेलू नुस्खे बताए हैं। ये उपाय धूल, प्रदूषण और नींद की कमी से प्रभावित त्वचा को हेल्‍दी और शाइनी बनाने में मदद करते हैं।
Updated:- 2026-10-23, 13:33 IST
 easy remedies for glowing skin

सुंदर पोशाक के साथ निखरा चेहरा किसी के भी व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकता है। इस खूबसूरती के लिए आपको सैलून के चक्कर लगाने की ज्यादा जरूरत नहीं है, त्योहार से कुछ दिन पहले ये घरेलू नुस्खे अपनाकर आप निखरती त्वचा पा सकती हैं। इसके बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्‍टर ब्लासम कोचर बता रही हैं।

त्योहारों पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, खिल उठेगी आपकी त्वचा

त्योहारी सीजन में कामकाजी महिलाओं के पास सैलून जाने का वक्त नहीं होता। त्योहार से पहले महिलाओं की व्यस्तता बढ़ जाती है, घर से लेकर ऑफिस और बाजार के कामों तक। इस दौरान धूल-मिट्टी, प्रदूषण, नींद की कमी, मौसम की मार का असर त्वचा पर दिखने लगता है। ऐसे में घर पर रहकर त्वचा को चमकाने में ये घरेलू नुस्खे बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। फ्रेश और स्वस्थ त्वचा का राज केवल मेकअप में नहीं छिपा है बल्कि त्वचा की अंदरूनी सफाई में है। त्योहार से कुछ दिनों पहले अगर त्वचा की अंदरूनी देखभाल की जाए तो समय आने पर वह खिल उठती है। इसलिए, ऐसे समय पर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की जल्दबाजी करने के बजाय त्वचा की नियमित देखभाल पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होता है।

cleansing for skin glow

पारंपरिक क्लींजिंग है जरूरी

पारंपरिक घरेलू देखभाल में मूंग दाल और चने की दाल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। पहले इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं, उसमें दूध या चावल का पानी डालकर पतला सा पेस्ट बना लें । इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद सादे पानी से मुंह धो लें। यह एक तरह की पारंपरिक क्लींजिंग है, जो चेहरे को अंदर से साफ करने में मदद करती है, लेकिन इसे साबुन या किसी माइल्ड क्लींजर का अनिवार्य विकल्प नहीं समझना चाहिए।

दाग-धब्बों की सफाई

काले और सफेद जीरे को बराबर मात्रा में मिलाकर बारीक पीस लें। फिर इसे मलाई के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और कुछ समय के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद मुंह को सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं। हालांकि, जीरे के इस मिश्रण से त्वचा में निखार आने या दाग-धब्बे कम होने के ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं, लेकिन इसके नुकसान भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के पाएं निखरी रंगत, जानिए Cold Shower का ब्यूटी सीक्रेट

ब्लैकहेड्स हटाएं

पारंपरिक घरेलू नुस्खों में हल्दी और सरसों के बीज का पेस्ट एक अच्छा विकल्प है। इसे चेहरे के ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और मुंहासों के निशान हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई लोगों को सरसों से त्वचा में जलन या एलर्जी हो सकती है, इसलिए लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

blackheads for skin glow

पैच टेस्ट करना है जरूरी

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नियमित क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल महत्वपूर्ण है। किसी भी नए घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, अगर जलन हो तो तुरंत उसे धो लेना चाहिए। संवेदनशील त्वचा वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। त्योहारों से पहले त्वचा में निखार लाने का सबसे अच्छा तरीका है किसी एक नुस्खे पर निर्भर न करके नियमित और त्वचा के अनुकूल देखभाल करें।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? 7 दिन पहले से शुरू करें ये स्किनकेयर रूटीन

आप भी इन टिप्‍स को आजमाकर फेस्टिव सीजन में चेहरे पर ग्‍लो पा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

FAQ
त्योहारों पर त्वचा में निखार लाने के लिए कौन से घरेलू नुस्खे अपनाएं?
त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल, मॉइस्चराइजर और त्वचा के अनुकूल घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। किसी भी नई सामग्री को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
त्योहारों से पहले चेहरे पर नेचुरल ग्लो कैसे लाएं?
चेहरे को नियमित रूप से साफ करें, पर्याप्त पानी पिएं, अच्छी नींद लें और अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर व सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
क्या घरेलू नुस्खों से त्वचा का निखार बढ़ सकता है?
कुछ घरेलू उपाय त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं, लेकिन उनका असर त्वचा के प्रकार और इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री पर निर्भर करता है।
त्योहारों से कितने दिन पहले स्किनकेयर शुरू करना चाहिए?
त्योहारों से एक से दो सप्ताह पहले नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाना अच्छा हो सकता है। इस दौरान नए या तेज असर वाले प्रोडक्ट्स आजमाने से बचें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।