Summer Hair Care: ₹15 की इन चीजों से बाल हो जाएंगे घने और रेशमी, जानें कैसे?

गर्मियां शुरू होते ही स्किन और बालों की समस्या भी बढ़ जाती है। स्किन पर टैनिंग चढ़ जाती है, वहीं कुछ लोगों को जलन और रेडनेस की दिक्कत भी होने लगती है। बालों की बात करें तो अब गर्मियों में झड़ना, रूखापन और बेजान बाल होना तो नॉर्मल हो गया है। इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार हैं। दरअसल, धूल, प्रदूषण, धूप, पसीने और खराब खानपान के कारण बालों को ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है।
ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए कई लोग महंगे हेयर स्पा करवाते हैं। हालांकि, हर कोई इतना महंगा ट्रीटमेंट अफोर्ड नहीं कर सकता है। ऐसे में आप चाहें तो 15 रुपये में घर पर ही बालों को हेयर स्पा जैसा ट्रीटमेंट दे सकती हैं। दरअसल, आपकी रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनसे बना ऑयल बालों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप सही तरीके से इनका इस्तेमाल करेंगी तो आपको बिना पार्लर जाए घर पर ही घने और रेशमी बाल मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कि वो क्या चीजें हैं और आप इनका इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं?
-1774854571985.jpg)
हेयर ऑयल बनाने के लिए क्या चाहिए?
आपको बता दें कि घर पर बालों को घना बनाने के लिए आपको एक स्पेशल तरीके के ऑयल की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको नारियल का तेल, कढ़ी पत्ता, मेथी और कलौंजी चाहिए होगा। ये चारों चीजें मिलकर बालों को मजबूत, घना और मुलायम बनाते हैं। अच्छी बात ये है कि ये चीजें लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर के रस का ऐसे करें इस्तेमाल
घर पर हेयर ऑयल कैसे बनाएं?
- एक कप नारियल तेल लें
- उसमें 10 से 12 कढ़ी पत्ता डालें
- एक चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच कलौंजी डालें
- अब इसे धीमी आंच पर कम से कम 10 मिनट तक गर्म होने दें
- जब पत्ते काले होने लगें, तो गैस बंद कर दें
- तेल ठंडा होने के बाद छानकर बोतल में भर लें
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मी में पसीने से चिपचिपे हो गए हैं बाल, तो घर पर बना लें ये हेयर मिस्ट
कैसे करें इस्तेमाल?
अब आपने ये तेल तो बना लिया, लेकिन सोच रही हैं कि कैसे इस्तेमाल करें? तो ये तरीका भी बहुत आसान है। आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार हल्का गुनगुना करके बालों में चंपी करें। उंगलियों की मदद से हल्के हाथ से स्कैल्प की मसाज करने से पोषण मिलता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और इनकी लंबाई भी बढ़ती है। ध्यान रहे कि आप जब भी चंपी करें तो इसे बालों में दो घंटे के लिए रहने दें। इसके बाद आप शैंपू कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में ज्यादा हेयर फॉल क्यों होता है? जानें
क्या हैं फायदे?
- बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं
- बाल घने बनते हैं
- बालों की ड्राईनेस कम होती है
- डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है
- बालों में नेचुरल चमक आती है
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह इस्तेमाल करें ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, बाल बनेंगे घने, काले और मजबूत
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें
- इस्तेमाल करते समय तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें
- बहुत ज्यादा मात्रा में तेल न लगाएं
- अगर कोई दिक्कत है तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लें
- तेल लगाने के बाद बालों को हल्के गर्म तौलिये से ढक लें
तो अगर आप भी बिना पार्लर जाए बालों को नेचुरली शाइन और घना बनाना चाहती हैं तो आप ये तरीका अपना सकती हैं। बस नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें। आपको खुद ही फर्क देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।