Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

Summer Hair Care: महंगा हेयर स्‍पा नहीं, सिर्फ ये 3 आसान स्टेप्स अपनाएं और चमकदार बाल पाएं

Shiny Hair Treatment: तेज धूप और पसीने के कारण बालों की दशा खराब हो गई है, तो आपको भी घर पर हर हफ्ते बालों को हेयर स्‍पा देना चाहिए। आप घर पर बालों को राइस वॉटर हेयर स्‍पा दे सकती हैं। इस हेयर स्‍पा को देने के लिए आपको केवल 3 आसन स्‍टेप्‍स को फॉलो करना होगा, जो लेख में बताए गए हैं।
Updated:- 2026-04-11, 17:13 IST
hair care at home

Hair Beauty Care: गर्मियों के मौसम में केवल त्‍वचा की नहीं बल्कि बालों की चमक भी गुम हो जाती है। जाहिर है, तेज धूप और पसीने के कारण बाल भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में एक अच्‍छा हेयर स्‍पा आपके बालों को बहुत फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि, ब्‍यूटी पार्लर जाकर हेयर स्‍पा लेने पर आपके अच्‍छे खासे पैसे खर्च हो सकते हैं, इसलिए हम आपको आज घर पर ही 3 आसान स्‍टेप्‍स में बालों को पार्लर जैसा शाइनी बना देने वाले हेयर स्‍पा के बारे में बताएंगे। इस हेयर स्‍पा के बारे में हमें सेलिब्रिटी स्किन एंड हेयर एक्‍सपर्ट पूनम चुघ बता रही हैं। वह कहती हैं, " जैसे चेहरे पर स्किन पोर्स होते हैं उसी तरह से स्‍कैल्‍प पर भी पोर्स होते हैं, जिन्‍हें हेयर क्‍यूटिकल्‍स कहा जाता है। गर्मियों के कारण स्‍कैल्‍प पर भी पसीना आता है, जो बालों की चमक को खत्‍म कर देता है। बाल डल और ड्राई हो जाते हैं। ऐसे बालों की चमक वापस लौटाने के लिए जरूरी है हेयर स्‍पा। बालों की चमक एक बार चली जाए तो एक हेयर स्‍पा से वापस नहीं लौट पाती है। कम से कम 4 से 5 सिटिंग लेनी होती है। क्‍लांट्स हर हफ्ते इसमें पैसा खर्च नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम उन्‍हें होम हेयर स्‍पा लेने की सलाह देते हैं, जो बालों की शाइनिंग वापस ले आते हैं। "

ऐसे ही 3 स्‍टेप्‍स में होने वाले हेयर स्‍पा के बारे में पूनम हमें बता रही हैं, जो घर पर ही घरेलू चीजों की मदद से किया जा सकता है-

कितनी बार करें हेयर स्‍पा?

पूनम चुघ के अनुसार, बालों की खोई हुई चमक वापस पाने के लिए एक बार हेयर स्‍पा करना काफी नहीं होता। इसके लिए कम से कम 4-5 सिटिंग्स जरूरी होती हैं। अगर आप हर हफ्ते पार्लर नहीं जा सकतीं, तो घर पर ही हफ्ते में एक बार हेयर स्‍पा जरूर करें।

राइस वॉटर हेयर स्‍पा

गर्मियों के मौसम में शरीर के साथ-साथ बालों को भी ठंडक की जरूरत होती है और इसके लिए चावल से अच्‍छा विकल्‍प और क्‍या हो सकता है। राइस वॉटर हेयर स्‍पा न केवल आपके बालों में चमक लाएगा बल्कि उनकी ग्रोथ पर भी अच्‍छा असर लेकर आएगा। तो चलिए राइस वॉटर हेयर स्‍पा करने के 3 आसान स्‍टेप्‍स जानते हैं-

hair beauty care

स्‍टेप-1: बालों को वॉश करें

हेयर स्‍पा की पहली कड़ी में आपको बालों को वॉश करना है। बालों को वॉश करने के लिए आप घर पर ही प्राकृतिक शैंपू तैयार कर सकती हैं। इसमें निम्‍नलिखित सामग्री की जरूरत होगी-

सामग्री

  • 1 कप चावल
  • 1 कटोरी मुल्‍तानी मिट्टी
  • 1/2 कप गुलाब जल
  • 1 कप पानी

विधि

  • सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें पानी और गुलाब जल डाल लें।
  • अब आपको इसमें चावल को भिगोकर रातभर के लिए रखना है।
  • सुबह आप चावल को छान लें और उसके पानी को एक अलग बर्तन में निकाल लें।
  • इब आप एक बाउल लें और उसमें चावल का पानी और गुलाब जल के मिश्रण को डालें।
  • इसमें मुल्‍तानी मिट्टी डालें और लगभग 1 से 2 घंटे के लिए उसे पिघलने दें।
  • अब आप इस मिश्रण को बालों में लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में बालों को वॉश करें और नेचुरली सुखा लें।

यह भी पढ़ें- टेढ़े-मेढ़े बालों से हैं परेशान? घर पर बनी इस Hair Straightening Cream से पाएं पार्लर जैसा स्ट्रेट लुक

3 easy steps hair spa

स्‍टेप-2: बालों मसाज करें

बालों को वॉश और सुखाने के बाद आपके बाल ड्राई से हो जाएंगे। अब बारी है कि आप बालों की मसाज करें और इसके लिए एक स्‍पेशल ऑयल आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं, जो आपके बालों की चमक को चार गुना बढ़ा देगा।

सामग्री

  • 1 कटोरी चावल का पानी
  • 1 बड़ा चम्‍मच नारियल का तेल
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस

विधि

  • सबसे पहले चावल का पानी तैयार कर लें। इसके लिए आपको एक कटोरी में चावल को पानी में भिगोकर लगभग 3 से 4 घंटे के लिए रख देना है। बाद में आपको चावल को छान लेना है और पानी को अलग कर लेना है।
  • अब इस पानी नारियल का तेल और नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और फिर इसे बालों की जड़ से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं।
  • कम से कम 5 मिनट तक स्‍कैल्‍प और बालों की मसाज करें। फिर आप कुछ देर के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें।

hair spa at home

स्‍टेप-3 हॉट टॉवल ट्रीटमेंट

  • इस हेयर स्‍पा की सबसे आखिरी कड़ी में आप बालों को हॉट टॉवल ट्रीटमेंट दें। इसके लिए आप टॉवल को एक गरम पानी की बाल्टि में डिप करें और निचोड़ लें।
  • बालों को इस गीली टॉवल से रैप करें। ऐसा करने से बालों में जो तेल लगा है वह हेयर शॉफ्ट में अच्‍छी तरह से पेनिट्रेट हो जाता है।
  • 5 मिनट तक बालों में इस टॉवल को बांधे रखने के बाद रिमूव कर दें और बालों को नेचुरली सूखने दें।
  • हेयर स्‍पा के दूसरे दिन आप बालों को माइल्‍ड शैंपू से वॉश कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Mask at Home: गर्मियों में भी बाल बनेंगे सिल्की और खूबसूरत, बस घर पर आजमाएं ये खास 2 सस्ते हेयर मास्क

इस तरह से मात्र 3 आसान स्‍टेप्‍स में आप घर पर ही बालों को पार्लर जैसा हेयर स्‍पा दे सकती हैं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

FAQ
क्या राइस वॉटर हेयर स्‍पा सभी हेयर टाइप के लिए फायदेमंद है?
हां, राइस वॉटर हेयर स्‍पा लगभग सभी हेयर टाइप के लिए फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूती, शाइन और स्मूदनेस देता है। हालांकि, बहुत ज्यादा ऑयली स्कैल्प वालों को इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए।
क्या राइस वॉटर से बालों की ग्रोथ बढ़ती है?
जी हां, राइस वॉटर में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों की ग्रोथ को बेहतर करने में मदद करते हैं।
क्या इस हेयर स्‍पा में केमिकल शैंपू का इस्तेमाल जरूरी है?
नहीं, आप चाहें तो घर पर बने नेचुरल शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों को नुकसान नहीं होता और वे ज्यादा हेल्दी रहते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।