herzindagi
image

Dark Circle Problem: डार्क सर्कल्स कम करने के लिए लगाई जा सकती हैं ये चीजें, जानें तरीका

Dark Circle Home Remedies: अगर आपकी आंखें भी डार्क सर्कल्स के कारण काली दिखने लगी है, तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल कम होते नजर आएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-10-10, 18:40 IST

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। अगर उनसे भी असर दिखाई नहीं देता है, तो हम चेहरे पर ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन डार्क सर्कल्स को इसके बाद भी कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में चेहरे की चमक में कालापन रह जाता है। डार्क सर्कल की प्रॉब्लम ज्यादातर हर किसी को होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सबसे ज्यादा समय फोन और लैपटॉप में जो बताते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपकी खूबसूरत त्वचा और भी खराब दिखने लगती है। आपको इसके लिए घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे चेहरा सुंदर दिखाई देता है।

आलू का रस और एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाएं

Aloevera gel (2)

डार्क सर्कल की प्रॉब्लम को कम करने के लिए आप आलू का रस और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू में नेचुरल ब्लीच होता है। वहीं एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। साथ ही, ये दोनों चीजें ही घर पर आसानी से मिल जाती है। इसे आप अपनी आंखों के नीचे लगा सकती हैं।

इस तरह लगाएं

  • इसके लिए आपको आलू को कद्दूकस करना है।
  • फिर इसे निचोड़ कर रस निकालना है।
  • इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
  • इसके बाद एक कॉटन पैड की मदद से इसे आंखों के नीचे अप्लाई करना है।
  • इसे 10 से 15 मिनट रोजाना लगाना है।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ कर लेना है। इससे आपके आंखों के नीचे दिखने वाले काले घेरे कम हो जाएंगे।

ठंडा दूध का करें इस्तेमाल

milk for skin

आंखों के नीचे डार्क सर्कल दिखते ही हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन हर बार इसे लगाने से ये दूर नहीं होते हैं। ऐसे में आप ठंडे दूध का इस्तेमाल करें। ये कम समय में असर दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: Dark Circles: इन 2 चीजों की मदद से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं गायब, कुछ ही दिनों में दिखेगा परिणाम

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको 1/3 कप ठंडा कच्चा दूध लेना है।
  • फिर इसमें कॉटन पैड को डुबोकर अपनी आंखों के नीचे लगाना है।
  • इसे करीब 10 से 20 मिनट के लिए लगे रहने देना है।
  • फिर इसे हटाकर चेहरे को पानी से साफ कर लेना है।
  • इसे आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इससे आपके डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम कम हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इस बार इन तरीकों को ट्राई करें। इससे आपके आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम कम होनी शुरु हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार के प्रोडक्ट में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ गई है, तो इसके लिए एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह घरेलू नुस्खा, जानें तरीका और फायदे

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूले।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।