आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कर रहे हैं चेहरे की खूबसूरती को फीका? इस एक नुस्खे से गायब हो सकते हैं डार्क सर्कल्स

स्ट्रेस लेने और समय से न सोने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होना लाजमी हैं। इसे कम करने के लिए मार्केट में आज आपको कई ब्रांड्स के अंडर आई ट्रीटमेंट मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी नहीं ये सभी केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो।
अंडर आई स्किन की देखभाल करने के लिए आप घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं। आइये जानते हैं आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने के लिए किन घरेलू चीजों की मदद ली जा सकती है। साथ ही, जानेंगे इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे क्या हैं?
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों को आजमाएं?

- दही
- गुलाब जल
दही को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- यह त्वचा से डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है।
गुलाब जल को आंखों के नीचे लगाने से क्या होता है?
- गुलाब जल एक नेचुरल टोनर का काम करता है।
- यह त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: Dark Circles: आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे? ट्रीटमेंट नहीं इस एक चीज का करें इस्तेमाल
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं?

- डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए सबसे पहले बाउल में 2 चम्मच दही की डालें।
- इसमें 1 चम्मच गुलाब जल की मिला लें।
- इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने हाथों की उंगलियों या ब्रश की मदद लेकर आंखों के नीचे लगा लें।
- करीब 10 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
- इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते 3 से 4 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।