herzindagi
how to get rid of under eye dark circles using carrot

आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह घरेलू नुस्खा, जानें तरीका और फायदे

अंडर आई स्किन के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें पूरी तरह से नेचुरल होती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-12-12, 15:10 IST

How To Remove Dark Circles At Home Naturally:खूबसूरत दिखने के लिए त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है। वहीं अक्सर देर रात जागने के कारण  आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। इन्हें कम करने के लिए और चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इन्हें कम करने के लिए आप घरेलू चीजों का भी उपयोग कर सकती हैं।

तो चलिए जानते हैं घर में मौजूद किन चीजों की सहायता लेकर आप आसानी से आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम कर सकती हैं और जानेंगे इससे मिलने वाले फायदे।

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

carrot for under eye skin

  • गाजर 
  • शहद 

शहद को आंखों के नीचे लगाने के फायदे 

  •  त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है। (एंटी एजिंग ट्रीटमेंट करने का घरेलू तरीका)
  • इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

गाजर से अंडर आई स्किन को मिलने वाले फायदे

  • गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा यह त्वचा में कसाव लाने का काम करता है।
  • स्किन ब्राइटनिंग में काफी मददगार साबित होता है।

 इसे भी पढ़ें : रोजाना करें ये काम, डार्क सर्कल्स होंगे कम

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घरेलू उपाय

under eye treatment using carrot

  • डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए सबसे पहले बाउल में 1 गाजर को पीसकर डालें।
  • इसमें आप कम से कम 1 से 2 चम्मच शहद की मिला लें।
  • इन दोनों को मिक्स करने के बाद पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने हाथों की उंगलियों या ब्रश की मदद लेकर आंखों के नीचे लगा लें।
  • करीब 15 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
  • इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें। 
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते 3 से 4 बार तक आजमां सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।