herzindagi
under eye dark circles treatment using honey and cucumber

Dark Circles: इन 2 चीजों की मदद से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं गायब, कुछ ही दिनों में दिखेगा परिणाम

चेहरे की त्वचा के अलावा आंखों के नीचे मौजूद अंडर आई स्किन की देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 13:46 IST

स्ट्रेस लेने और देर रात तक जागते रहने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। वहीं यह हमारे चेहरे की खूबसूरती को फीका करने का काम करते हैं। बदलते लाइफस्टाइल में हमें इसके लिए अंडर आई क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए।

चेहरे की त्वचा से नाजुक आंखों के नीचे की अंडर आई स्किन होती है। इसलिए डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप घरेलू चीजों की मदद ले सकते हैं। आइये जानते हैं घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप आसानी से अंडर आई स्किन से डार्क सर्कल्स यानी काले घेरे कम कर सकती हैं। 

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

cucumber for under eyes

  • शहद 
  • खीरा

शहद को आंखों के नीचे लगाने से क्या होता है?

  • शहद त्वचा को नैचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा पोर्स की सफाई करने और त्वचा को मॉइस्चराइज करने के मददगार होता है।

खीरे को आखों के नीचे लगाने के फायदे क्या हैं?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • यह स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
  • यह त्वचा के कालेपन को कम करने का काम भी करता है।

इसे भी पढ़ें: Dark Circles: आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे? ट्रीटमेंट नहीं इस एक चीज का करें इस्तेमाल

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए क्या करें?

under eye treatment using cucumber

  • डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में 1 खीरे को पीसकर डालें।
  • इसमें 1 से 2 चम्मच शहद की डालें।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
  • हाथों की उंगलियों की मदद लेकर इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगा लें।
  • 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
  • इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें। 
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते 4 बार तक आजमा सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको डार्क सर्कल्स को कम करने का यह घरेलू उपाय और इसके फायदे पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।