माथे के अनचाहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा?आजमाएं ये घरेलू उपाय

माथे पर कई सारे अनचाहे बाल होते हैं, जो महिलाओं को पसंद नहीं होते। कई बार वो इसे थ्रेडिंग करवाते वक्त क्लीन करवा लेती हैं, और यह अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन कुछ महिलाएं इस तरीके को पसंद नहीं करती है। इसे करने के बजाय वो घरेलू तरीका आजमाना अधिक पसंद करती हैं, क्योंकि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते।
थ्रेडिंग से माथे के अनचाहे बाल मिनटों में साफ हो जाते हैं, लेकिन जब यह दोबारा उगते हैं तो इसकी वजह से खुजली शुरू हो जाती है। हालांकि, जब आप इसे नेचुरल तरीके से हटाएंगी तो इस तरह की समस्या कम ही देखने को मिलती है। वहीं माथे से इन अनचाहे बालों को हटाने के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट विजय कुछ घरेलू उपाय बता रही हैं। उन्होंने बताया कि हेयर रिमूवल या फिर थ्रेडिंग की तुलना में घरेलू उपाय अधिक कारगर हैं, जिसे महिलाएं कभी भी ट्राई कर सकती हैं।
बेसन और दूध का उपयोग

बेसन और दूध का फेस पैक त्वचा के लिए प्रभावी तरीके से काम करता हैं। हालांकि अनचाहे बालों को हटाने के लिए आपको इसे अलग तरीके से इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए बेसन और दूध को मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे अपने माथे पर लगा लें, जब यह हल्का सूखने लगे तो उंगलियों से रगड़कर उसे साफ करें। इससे ना सिर्फ गंदगी साफ हो जाएगी बल्कि माथे से अनचाहे बाल भी निकल जाएंगे। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक को जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें:इन पांच तरीकों से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करके कर दें रूसी की छुट्टी
एलोवेरा और अंडा

माथे अनचाहे बाल को हटाने के आप अंडा और एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बाउल में एग वाइट लें और उसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर दें। दोनों इंग्रेडिएंट्स को मिक्स करने के बाद इसे हाथों से या फिर कॉटन बॉल से माथे पर लगाएं और सूखने दें। जब यह सूख जाए तो उंगलियों की मदद से निकालें, ठीक उसी तरह जैसे पील ऑफ मास्क को निकाला जाता है। कोशिश करें जहां से बाल निकलते हैं उसके उल्टी दिशा की तरफ से उसे निकालने की कोशिश करें।
आलू और शहद मिक्स करें

आलू और शहद दोनों ही त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि,जब अनचाहे बाल को हटाने के लिए इसे इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले आलू को पीस लें और फिर उसमें शहद में मिक्स करें। अब इस पेस्ट में दो से तीन बूंद नींबू का रस मिला लें और फिर माथे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो उंगलियों की मदद से रगड़ते हुए इसे निकालें। माथे से अनचाहे बालों को निकालने के लिए यह प्रभावी तरीके से काम करता है।
इसे भी पढ़ें:जूं से छुटकारा पाने के सुपर फास्ट तरीके आप भी आजमाएं
कुछ जरूरी बातें
- अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप फेस मास्क अप्लाई कर रही हैं तो सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। दरअसल, ऑयल या फिर डस्ट त्वचा में चिपके होने से यह प्रभावी तरीके से काम नहीं करेगा।
- फेस मास्क को सूखने के बाद हटाते वक्त खास ध्यान रखें। कुछ महिलाएं काफी अधिक तेज उंगलियों से माथे को रगड़ना शुरू कर देती हैं। इससे स्किन लाल हो जाती हैं, ऐसा करने से बचें।
- त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने के लिए फेस मास्क अप्लाई करने के अलावा डाइट और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। अनचाहे बाल या फिर अन्य स्किन से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने के लिए यह जरूरी है।
- फेस मास्क में उन्हीं इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करें, जो आपकी स्किन के लिए उपयुक्त है। अगर किसी भी चीज से आपको एलर्जी या फिर स्किन से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं तो उसे इस्तेमाल करने से बचें।
ये सभी टिप्स अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।