चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए फिटकरी का ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आपके चेहरे पर अनचाहे बाल आपको शर्मिंदा करते हैं ?
क्या वैक्सिंग का दर्द झेलने के बाद भी ये बाल पूरी तरह से नहीं हटते और चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं ?
अगर हां, तो हम एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आप चेहरे के अनचाहे बालों से मिनटों में छुटकारा भी पा सकती हैं और त्वचा को ग्लोइंग भी बना सकती हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं फिटकरी के इस्तेमाल की। फिटकरी में कुछ अन्य सामग्रियों को मिलाकर तैयार नुस्खे से चेहरे के बालों को हटाकर खूबसूरती कायम की जा सकती है। आइए जानें किस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए किया जा सकता है।
फिटकरी के उपयोग
अधिकांश लोग इसे शेविंग के बादजलन कम करने के लिए करते हैं। फिटकरी कई प्रकार की होती है लेकिन पोटैशियम फिटकरी का इस्तेमाल आमतौर पर घरेलू कामों में किया जाता है। अनचाहे बालों को हटाने के अलावा त्वचा में किसी भी तरह की कटी हुई चोट को कम करने के लिए और खून के स्राव को कम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका फेसपैक के रूप में इस्तेमाल त्वचा के दाग धब्बे और मुहांसे कम करके बेदाग़ त्वचा प्रदान करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:50-100 रुपए में मिलने वाले इस खास पत्थर से आप नैचुरली हटा सकती हैं Unwanted hair
बालों को हटाने के लिए फिटकरी
फिटकरी का उपयोग प्राचीन काल से चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है और यह वास्तव में अच्छी तरह से काम करता है और चेहरे और शरीर के बालों को हटाने के लिए प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटकरी पाउडर और पानी या गुलाब जल का मिश्रण पूरे चेहरे और शरीर पर लगाया जा सकता है। यह पेस्ट समय के साथ चेहरेके बालों के विकास को धीमा कर देता है। फिटकरी को त्वचा पर रगड़ने पर हल्का अपघर्षक कार्य करता है और चेहरे के बालों से स्थायी रूप से छुटकारा पाने में मदद करता है। गुलाब जल का इस्तेमाल फिटकरी के साथ करने से त्वचा के रूखेपन से बचा जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
- फिटकरी पाउडर - 2 चम्मच
- गुलाब जल -4 चम्मच
- नींबू का रस - 4 बूंदें
- हल्दी -1 चुटकी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले फिटकरी का पाउडर तैयार करें और इसे एक बाउल में डालें।
- फिटकरी पाउडर में गुलाब जल, नींबू का रसऔर हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: चेहरे के अनचाहे बालों से पाना है छुटकारा, तो ओट मील से बना ये फेस मास्क करें ट्राई
इस्तेमाल का तरीका
- चेहरे को अच्छी तरह से क्लींज़र ता फेस वॉश से साफ़ करें।
- तैयार पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
- पेस्ट को सूखने दें और जब पेस्ट पूरी तरह से सूखने वाला हो तब गोलाकार गति में रगड़ना शुरू करें।
- धीरे -धीरे फिटकरी फेसपैक को चेहरे से हटा दें।
- यह पैक चेहरे के अनचाहे बालों की जड़ों को कमजोर करता है और बालों को हटाने में मदद करता है।
बालों को हटाने में लगने वाला समय
फिटकरी के इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार करें। ऐसा करने से चेहरे के बालों के विकास में कमी आती है और चेहरे के बालों का विकास समय के साथ धीरे-धीरे कम होने लगता है। अनचाहे बालों को हटाने में लगने वाला समय काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आपके बाल कितने घने और मोटे हैं। अगर चेहरे के बाल बहुत मोटे हैं तो बालों की जड़ें कमजोर होने में कुछ समय लगेगा। भले ही गुलाब जल त्वचा के रूखेपन को रोकता है, लेकिन अगर आपकी त्वचा अत्यधिक रूखी है, तो फिटकरी त्वचा को रूखा बना सकती है इसलिए इस उपचार को करने के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
फिटकरी का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बाल हटाने का एक बेहतरीन नुस्खा है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।