शादी के तुरंत पहले निकल आए पिंपल तो इन टिप्स से पाएं छुटकारा

हर लड़की अपनी शादी वाले दिन कुछ ख़ास नज़र आना चाहती है। इसके लिए वो न जाने कितने प्रयास करती है। बेदाग़ त्वचा पाना और उसे शादी के दिन के लिए बेदाग़ बनाए रखना हर लड़की का सपना होता है, जिससे वो सबसे खूबसूरत दुल्हन बन सके। ऐसे में यदि शादी के एक या दो दिन पहले चेहरे पर पिंपल हो जाएं तो क्या करें ?
पिम्पल भला किसे पसंद होते हैं और यदि यही पिंपल शादी वाले दिन ही नज़र आने लगें तो क्या किया जाए ? आइये जानें कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप पिम्पल और उसके दाग से बहुत जल्द छुटकारा भी पा जाएंगी और सबसे खूबसूरत दुल्हन भी बन जाएंगी।
गर्म पानी

एक तौलिया लें और इसे गर्म पानी में डालें, फिर तौलिया के पानी को निचोड़कर अपने पिम्पल वाली जगह पर रखें। मूल रूप से यह आपके चेहरे के छिद्रों को खोल देता है। आप इसके बाद एक नरम चेहरे के क्लीन्ज़र का उपयोग कर सकती हैं। 30 मिनट में ही आपको अंतर दिखना शुरू हो जाएगा और शादी के समय तक चेहरा पूरी तरह से बेदाग़ नज़र आने लगेगा। इस प्रक्रिया को आप शादी वाले दिन भी कर सकती हैं। इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें:ठंड के मौसम में एक्ने की समस्या का करना पड़ता है सामना तो जानिए इसके पीछे का असली कारण
बर्फ के टुकड़े

ये आपकी शादी के दिन अपने पिंपल्स से छुटकारा पाने का एक शानदार तरीका है। आपको बस एक आइस क्यूब लेना है, इसे 5-10 मिनट के लिए अपने पिम्पल पर रखें, जिससे सूजन और लालिमा कम हो जाएगी। आप अपनी शादी के दिन एक अच्छे कंसीलर और फाउंडेशन के साथ पिम्पल को आसानी से छिपा सकती हैं।
टूथपेस्ट का उपयोग
थोड़ा टूथपेस्ट लें और इसे अपने पिंपल पर लगाएं और इसे प्लास्टर से बंद कर दें। ऐसा 15 मिनट तक करें और फिर प्लास्टर हटा दें और अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप कुछ ही समय में अंतर नोटिस करेंगे। यकीन मानिये पिम्पल काफी हद तक कम हो जाएगा।
ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व चेहरे से पिम्पल को हटाने में कारगर होते हैं। पिंपल ठीक करने के लिए ग्रीन टी (ग्रीन टी के फायदे ) या टी बैग को गर्म पानी में डालकर रख दें और इसे ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे पिंपल्स पर लगाएं। कुछ ही देर में आपको फर्क महसूस होने लगेगा और पिंपल से छुटकारा मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: स्किन टोनर से जुड़े इन मिथ्स पर न करें भरोसा
शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पिंपल की समस्या से निजात दिलाते हैं। पिंपल वाले स्थान पर एक या दो बूंद शहद लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह पानी से चेहरा धो लें। आपको बहुत जल्द ही फर्क नज़र आएगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा का इस्तेमाल न सिर्फ पिम्पल बल्कि उसके दाग धब्बे हटाने के लिए भी किया जाता है। एलो वेरा जेल (एलो वेरा जेल के फायदे ) को प्रभावित स्थान पर अप्लाई करें और इसे चेहरे पर लगा रहने दें। कुछ ही देर में पिम्पल ठीक होने लगता है।
हल्दी

हल्दी में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के कई तरह के विकारों को दूर करती है। ऐसी ही समस्याओं में से एक है पिम्पल की समस्या। पिंपल वाले स्थान पर हल्दी में थोड़ा पानी मिलाकर इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह आपको पिम्पल कम होता हुआ या ठीक होता हुआ नज़र आएगा।
ये सभी प्रयोग पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, लेकिन यदि इनके इस्तेमाल से आपको किसी भी तरह का इरिटेशन या खुजली महसूस हो तो इनका इस्तेमाल न करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।